बैतूल

Betul News : अतिक्रमण हटाने के लिए कलेक्टर व एसपी पैदल चले 5 किमी

Betul News: Collector and SP walked 5 km on foot to remove encroachment

टै्रफिक की दशा और दिशा सुधारने प्रशासन उतरा सडक़ों पर

Betul News : अतिक्रमण हटाने के लिए कलेक्टर व एसपी पैदल चले 5 किमी

 WHATSAPP GROUP

Join Now

Betul News : कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ चौधरी दल-बल सहित बैतूल बाजार रोड स्थित बडोरा चौक से हाईवे ग्लोरी पेट्रोल पंप तक सडक़ के दोनों और फैले अतिक्रमण को तोडऩे के निर्देश दिए। कलेक्टर व एसपी ने सडक़ पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पैदल मार्च किया। जिले के नवागत कलेक्टर श्री सूर्यवंशी के सामने शहर के दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर सडक़ पर कब्जा जमाने की शिकायत बार-बार सामने आ रही थी।

खबर ये भी हैं : Betul Today News : जारी नहीं हुई वरिष्ठता सूची एवं क्रमोन्नत वेतनमान के आदेश

Betul News : अतिक्रमण हटाने के लिए कलेक्टर व एसपी पैदल चले 5 किमी

Betul News : अतिक्रमण हटाने के लिए कलेक्टर व एसपी पैदल चले 5 किमी

पत्रकारों के साथ बैठक में भी अतिक्रमण का मुद्दा रखा गया था। कलेक्टर ने आश्वस्त भी किया था कि समय आने पर कार्रवाई की जाएगी। परंतु आमजन की सोच के विपरीत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने स्वयं अतिक्रमण स्थान का दौरा किया और कलेक्टर ने कार्यभार ग्रहण करने के एक सप्ताह के भीतर ही अतिक्रमण के विरुद्ध मुहिम प्रारंभ कर दी। बुधवार की शाम कलेक्टर व एसपी ने लगभग 5 किलोमीटर दूरी पैदल तय की।

बडोरा चौक पेट्रोल पंप से ग्लोरी पेट्रोल पंप तक उन्होंने दुकानों के सामने बने पक्के शेड तोड़ने के निर्देश दिए। इसके पश्चात कलेक्टर अनाज मंडी के अंदर भी गए और वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। अतिक्रमण तोड़ने एवं रोड के चौड़ीकरण की कार्रवाई कल प्रात: 9:00 से प्रारंभ होगी। दुकानदार स्वयं अपना सामान हटाकर कार्रवाई में सहयोग करें।

खबर ये भी हैं : Betul Today News : तेजस्विनी का राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button