Betul News : भ्रामक एवं झूठा समाचार प्रकाशित कर, कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा की छवि खराब करने की साजिश का पर्दाफाश
Betul News: Conspiracy to tarnish the image of Congress candidate Nilay Vinod Daga by publishing misleading and false news exposed.
कोतवाली थाने और निर्वाचन आयोग से की शिकायत

Betul News : (बैतूल)। पिछले कुछ दिनों से कथित समाचार पत्र मध्यप्रदेश मिरर एक तरफा भ्रामक एवं झूठे समाचार पत्र शोसल मीडिया पर प्रकाशित कर बैतूल विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा की लगातार छवि खराब करने का प्रयास कर उनकी लोकप्रियता को आद्यात पहुंचने एवं आम चुनाव में उन्हें नुकसान पहुंचाने के प्रयास कर रहा है।
कांग्रेस चुनाव कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में कथित समाचार पत्र मध्यप्रदेश मिरर की इस साजिश का पर्दाफास खुद उस व्यक्ति ने कर दिया, जिसके फोटो और नगरपालिका चुनाव के समय छापे गए, फोटो और फेसबुक पर की कई पोस्ट को आधार बनाकर विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा के खिलाफ कथित समाचार पत्र मध्यप्रदेश मिरर ने किया है और बाकायदा अखबार में प्रकाशित खबरों का रूप देकर इसे वॉटसएप पर अलग-अलग ग्रुपों में प्रकाशित कर कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा छवि खराब करने की कोशिश की गई, जिसकी शिकायत शंकर नगर निवासी नवीन साहू ने कोतवाली थाने और निर्वाचन आयोग से भी की है।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : बैतूल विधायक के अहम से नाराज वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश भाटिया भाजपा में हुए शामिल
अपनी शिकायत में नवीन साहू ने बताया कि मेेरे द्वारा पूर्व में नगरपालिका में पार्षद का चुनाव लड़ा गया था, इस समय मध्यप्रदेश मिरर द्वारा मेरी फेसबुक पर डाली गई एक पोस्ट को आधार बनाकर समाचार में प्रकाशित किया गया था और पुन: इस समाचार का उपयोग वर्तमान समय में विधानसभा चुनाव के दौरान भी उपयोग किया गया। मै रजिस्ट्री का काम करता हूं कुछ दिन पूर्व मेरे कुछ दोस्तों के साथ दो-तीन लोग आए और मेरा मोबाइल मांगा और मोबाइल से कुछ सामग्रियां कापी पेस्ट की गई थी।
समाचार छपने के बाद मेरे द्वारा जब इस तरह का समाचार जबरदस्ती प्रकाशित करने का विरोध किया गया तो मुझसे कहा गया कि कुछ नहीं होता है, तुम्हे पब्लिीसिटी मिल गई है, लेकिन मैं यह बताना चाहता हूं कि इस समाचार से मेरा कोई लेना देना नहीं है। मेरे द्वारा महोदय के विषय में वर्तमान में ऐसा कोई ब्यान भी जारी नहीं किया गया। समाचार पत्र में छपी खबर पूरी तरह भ्रामक और झूठी है। मैं इस समाचार का खंडन करता हूं, और समाचार पत्र के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग करता हूं।
खबर ये भी हैं : Hindi Jokes : पप्पू- आज कल मेरा दिमाग बहुत तेज चल रहा है, गप्पू- कैसे…



