Betul News : श्री राम-जानकी विवाह का प्रसंग सुन झूमे श्रद्धालु
Betul News: Devotees danced after hearing the incident of Shri Ram-Janaki marriage.
ग्राम कोदारोटी में आयोजित राम कथा में पहुंचे विधायक

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul News : (बैतूल)। श्री हनुमान मंदिर ग्राम कोदारोटी में आयोजित संगीतमय श्री राम कथा में शुक्रवार को व्यास पीठ पर विराजित अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक साध्वी रंजना दीदी ने राम-जानकी विवाह का प्रसंग सुनाया। राम-जानकी प्रसंग सुन पूरा पांडाल खुशी से झूठ उठा। साध्वी दीदी ने कथा में बताया कि सीता स्वयंवर पर प्रत्यंचा च़ढ़ाना कोई सरल कार्य नहीं था। राम ने जनकपुर के स्वयंवर में अपनी अद्भुत वीरता दिखाई और जिस धनुष को राजा महाराजा हिला नही सकें उस धनुष को उठाकर रामजी ने सीता से विवाह किया। (Betul News)
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : स्वच्छता की शपथ दिलाने के मामले ने पकड़ा तूल, जारी प्रेस नोट भी निकला असत्य
Betul News : श्री राम-जानकी विवाह का प्रसंग सुन झूमे श्रद्धालु
माता सीता ने रामजी के गले में वर माला डालकर उन्हें पति के रूप में स्वीकार किया। राम कथा में सीता की बिदाई हुई। उन्होंने कहा कि जनकपुर से जब सीताजी की बिदाई हुई तब उनके माता-पिता ने उन्हें ससुराल में कैसे रहना है इसकी सीख दी। प्रत्येक माता-पिता को अपनी पुत्री के विवाह के समय ऐसी ही सीख देनी चाहिए। कन्या को ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिये जिससे ससुराल व मायका दोनों कुल कलंकित हो।
माता सीता ने पूरे जीवन अपने माता पिता की सीख का पालन किया और जीवन में कष्ट सहन करते हुए भी कोई अनुचित कार्य नहीं किया।राम कथा के छटवे दिवस विधायक हेमंत खंडेलवाल, वरिष्ठ समाजसेवी राजीव खंडेलवाल ने साध्वी दीदी का आशीर्वाद लेकर राम कथा श्रवण की। विधायक खंडेलवाल ने इस धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए समस्त ग्रामीणों को बधाई दी। (Betul News)
खबर ये भी हैं : Betul Today News : मेरा गांव मेरी अयोध्या अभियान अंतर्गत जिले में निकाली जा रही प्रभात फेरी एवं कलश यात्रा




