Betul News : विवेकानंद साहित्य का निशुल्क वितरण
Betul News: Free distribution of Vivekananda literature
ग्राहक पंचायत ने किया ग्राहक संगोष्ठी का आयोजन

WHATSAPP GROUP |
|
Betul News : (बैतूल)। विवेकानंद जयंती के अवसर पर ग्राहक पंचायत द्वारा विनायक शिशु मंदिर बैतूल में ग्राहक संगोष्ठी एवं संगठन समर्पण निधि का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से संगठन की कार्य पद्धति एवं ग्राहक पंचायत के उद्देश्य को लेकर संस्कार भारती के प्रदेश महामंत्री मोतीलाल कुशवाहा ने अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि संगठन का अपना एक संविधान है और हमें संगठन को संविधान के हिसाब से ही चलना पड़ेगा।
इसी के साथ शासकीय कन्या महाविद्यालय सदर बैतूल में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख दिनेश लिखितकर ने विवेकानंद साहित्य का निशुल्क वितरण किया। ग्राहक पंचायत के जिला अध्यक्ष श्रीपाल निरगुड़कर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। अंत में आभार प्रदर्शन ग्राहक पंचायत के जिला सचिव मनीष धोटे ने व्यक्त किया।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : सिलपटी में होगा 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ



