बैतूल

Betul Today News : सिलपटी में होगा 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ

Betul Today News: 9 Kundiya Gayatri Mahayagya will be held in Silpati

गायत्री मंत्र सद्बुद्धि प्रदान करने वाला है: डॉ कैलाश वर्मा

Betul Today News : सिलपटी में होगा 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ

WHATSAPP GROUP
Join Now
Betul Today News : (बैतूल)। गायत्री मंत्र सभी मंत्रों में सर्वोपरि है। इसे महामंत्र कहा गया है। यह सबसे शक्तिशाली मंत्र है। सभी को इसे आत्मसात करना चाहिए। ये विचार गायत्री परिवार के जिला प्रमुख डॉ.कैलाश वर्मा ने ग्राम सिलपटी में व्यक्त किये। वे 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के भूमिपूजन के अवसर पर बोल रहे थे। गायत्री परिवार के छिंदवाड़ा उपजोन समन्वयक दीपचंद मालवीय ने गायत्री परिवार की स्थापना के उद्देश्य और चलाये जा रहे अभियानों की जानकारी दी।
Betul Today News : सिलपटी में होगा 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ

Betul Today News : सिलपटी में होगा 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ

उन्होंने कहा कि मानव में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण ही गायत्री परिवार का उद्देश्य है। जिला सह समन्वयक रविशंकर पारखे ने बताया कि आगामी फरवरी माह में शांतिकुंज की प्रशिक्षित टोली द्वारा 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ और पावन प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन शाहपुर विकासखण्ड के धार्मिक ग्राम सिलपटी में होगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला सह समन्वयक अजय पवार, विकासखण्ड समन्वयक मोहन गाठिया समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित हुए।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button