Betul News : साहू समाज का हल्दी कुमकुम समारोह 15 जनवरी को होंगा
Betul News: Haldi Kumkum ceremony of Sahu Samaj will be held on January 15.

WHATSAPP GROUP |
|
Betul News : (बैतूल)। युवा साहू समाज सेवा संगठन जिला बैतूल के तत्वाधान में साहू समाज का जिला स्तरीय हल्दी कुमकुम समारोह का आयोजन 15 जनवरी दिन सोमवार को शिव मंदिर विनोबा नगर बैतूल में दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। पंडित नरेंद्र दुबे ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। हिंदू धर्म में संक्रांति को भगवान माना गया है। भारतीय संस्कृति में मकर संक्रांति का त्यौहार आपसी कलह को मिटाकर आपसी प्रेम भाव बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इस दिन तिल गुड़ एक दूसरे को देकर आपसी प्रेम बढ़ाने का प्रयास किया जाता है।
खबर ये भी हैं : Betul News : बैतूल में ताईक्वांडो के कुंभ में 72 खिलाड़ी बने पदक विजेता

Betul News : साहू समाज का हल्दी कुमकुम समारोह 15 जनवरी को होंगा
पंडित नरेंद्र दुबे ने बताया कि हल्दी कुमकुम लगाने से सुहागिन स्त्रियों में श्री दुर्गा देवी का प्रकट तत्व जागृत होता है। तथा श्रद्धापूर्वक हल्दी और कुमकुम लगाने से यह जीव में कार्यरत होता है। हल्दी कुमकुम धारण करना अर्थात एक प्रकार से ब्रह्मांड में अव्यक्त आदि शक्ति तरंगों को जागृत होने हेतु आवाहन करना होता है। हल्दी कुमकुम से पंचोपचार करना अर्थात एक जीव का दूसरे जीव में उपस्थित देवता के तत्वों की पूजा करना होता है। युवा साहू समाज सेवा संगठन की महिला कार्यकारिणी ने सभी महिलाओं से इस अवसर पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
खबर ये भी हैं : Betul News : थाना घेराव के बाद सलाखों के पीछे पहुंचा धर्मांतरण का मुख्य आरोपी



