बैतूल

Betul News : हर्षवर्धन धोटे ने कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा के समर्थन में किया जनसंपर्क, जनता बोली निलय भैया जन नेता

Betul News: Harshvardhan Dhote did public relations in support of Congress candidate Nilay Daga, public said Nilay Bhaiya is a public leader.

Betul News : हर्षवर्धन धोटे ने कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा के समर्थन में किया जनसंपर्क, जनता बोली निलय भैया जन नेता

Betul News : (बैतूल/आठनेर)। कांग्रेस चुंनाव कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार  आठनेर में कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा के समर्थन में धुआंधार जनसम्पर्क  किया जा रहा है।  कांग्रेस के युवा नेता हर्षवर्धन धोटे के साथ सुभाष पोटफोडे, रामकृष्ण शनीचरे, प्रदीप प्रजापति, रवि अडलक, ने डोर टू डोर पहुंचकर  कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा के लिए समर्थन मांगा। श्री धोटे ने आमजनता से रू-ब-रू होते हुए अपने चुनावी संकल्प पत्र घर-घर जाकर वितरण किया।

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : कोरोना काल मे जब लाडली बहना मुसीबत में थी तब सिलेंडर १२०० में था, अब शिवराज भैया मुसीबत में है तो सिलेंडर ४५० में है: कैलाश पटेल

इस दौरान जनता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि हमारे निलय भैया जन नेता हैं। हमारे बीच हमेशा सुख-दुख के साथ खड़े रहते हैं। जो हमारे दिल मे बसा है उसे हमारा आशीर्वाद है। कांग्रेस ब्रिगेड ने  वार्ड क्रमांक 2 में मां लक्ष्मी प्रतिमा की पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्ध, परम वैभव, सौभाग्य की कामना की। कांग्रेस के वचन पत्र वितरित करते हुए हर्षवर्धन धोटे ने भरोसा दिलाया कि हम आपके लिए हमेशा खड़े हैं। विकास कार्य करने की हमारी पहली प्राथमिकता है हमारा विज़न है नगर को विकास की मुख्य धारा से जोडना।

खबर ये भी हैं : Betul BJP News : भाजपा सरकारो ने महिलाओ को दिखाई आत्मनिर्भरता की राह-रश्मि साहू, लाड़ली बहना से मिली समृद्धि और सम्मान

उन्होंने कहा कि

हम सच्चे सनातनी हिन्दू धर्म से जुड़े हैं। कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा ने कभी किसी के साथ भेद-भाव नहीं किया  विकास कार्य करने का संकल्प लेकर एक बार फिर श्री डागा आपके आशीर्वाद के आकांशी हैं आपके ही आशीर्वाद से आपका बेटा आपकी सेवा करने के लिए तैय्यार है जिनके हाथ मजबूत कर अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाकर कमलनाथजी के नेतृत्व में विकास की गंगा बहाना है।

खबर ये भी हैं : Betul Congress News : कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा के समर्थन में एनएसयूआई ने आठनेर में किया जनसंपर्क

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button