Betul News : मुलताई में भीषण आग, बैतूल आठनेर के साथ तीन दमकल बुझाने में जुटी
Betul News: Huge fire in Multai, three fire engines along with Betul Athner are busy in extinguishing it.

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul News : मुलताई से अमरावती रोड पर सोयाबीन प्लांट के पास स्थित सूरज बायोमेट्रिक इंडस्ट्रीज में अज्ञात कारणों से आग लग गई है। आगजनी की घटना से 5 लाख से ज्यादा का नुकसान हो गया है। बताया जा रहा है कि इस इंडस्ट्रीज में भूसे से अन्य सामग्री बनाई जाती थी। भूसा बड़ी मात्रा में यहां जमा किया गया था, जिसमें अचानक आग लग गई और आग लगने से भारी नुकसान हुआ है।
खबर ये भी हैं : Betul Crime News : त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में प्रेमी की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
आग बुझाने के लिए मुलताई सहित बैतूल बाजार और आठनेर से भी दमकलों को मौके पर बुलाया है। आगजनी में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पिछले 4 घंटे से लगातार आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। बताया जा रहा है कि अमरावती रोड पर मुलताई निवासी अमित अग्रवाल की सूरज इंडस्ट्रीज स्थित है।
खबर ये भी हैं : Chhindwara News : कोविड के नए वेरिएंट के दृष्टिगत कलेक्टर श्री पुष्प ने ली स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक
Betul News : मुलताई में भीषण आग, बैतूल आठनेर के साथ तीन दमकल बुझाने में जूटी
चौथिया के पास स्थित कंपनी में भूसा भारी मात्रा में जमा किया था। भूसे से यहां पर अन्य सामग्री बनाने की यूनिट डाली है। भूसे में कल रात भी आग लगी थी, लेकिन उसे बुझा लिया गया था, लेकिन आज सुबह जो आग लगी वह बेकाबू हुई और देखते-देखते आग पूरी इंडस्ट्रीज में फैल गई। इससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग की सूचना मिलते ही मुलताई से दो दमकल आठनेर और बैतूल बाजार से भी मौके पर दमकल पहुंचकर आग बुझा रही है। (Betul News)
खबर ये भी हैं : GK Questions : लाल किला बनने में कितना समय लगा था, क्या आप जानते हैं जवाब?…



