Betul News : लायंस क्लब महक ने 4 ग्रामों में पहुंचकर किया कंबलो का वितरण
Betul News: Lions Club Mehak reached 4 villages and distributed blankets.
ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर लगाकर किया जा रहा निशुल्क उपचार

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul News : (बैतूल)। एक ओर जहां ठंड के प्रकोप से लोगों का अपने घरों से निकलना दूभर हो गया है। वहीं दूसरी ओर लायंस क्लब महक कपकपाती ठंड में अपने घरों से बाहर निकलकर गरीबों का दुख दर्द बांट रहे हैं। मंगलवार को लायंस क्लब महक ने विकास खण्ड बैतूल अंतर्गत चार ग्रामों के स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों के पालकों को कंबल वितरण किया। कंबल पाकर जरूरतमंदों ने क्लब के सदस्यों को नेक काम करने के लिए बधाई दी।
खबर ये भी हैं : Betul News : रामकिशोर पवार को गाजियाबाद में मिला राष्ट्रीय सम्मान
Betul News : लायंस क्लब महक ने 4 ग्रामों में पहुंचकर किया कंबलो का वितरण
शाउमावि भडूस के शिक्षक संजय धुर्वे ने बताया कि लायंस क्लब की अध्यक्ष मधुबाला देशमुख द्वारा लांयस क्लब बैतूल महक अध्यक्ष एमजेएफ लायन मधुबाला देशमुख, लायन चार्टज प्रेसिडेट लायन सपना सोनी, लायन कंचन आहुजा, संकुल प्राचार्य शर्मिला बिसेन की उपस्थिति में डोमाढाना, भटटाझिरी, पीपलढाना सहित शासकीय प्राथमिक शाला कनारा एवं शासकीय प्राथमिक शाला डोमाढाना में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के परिजनों को कंबलो का वितरण किया गया। लायंस क्लब अध्यक्ष श्रीमती मधुबाला देशमुख द्वारा अन्य आवश्यक कपडों का भी वितरण किया गया।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : जनप्रतिनिधियों के साथ संभागीय आयुक्त विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

Betul News : लायंस क्लब महक ने 4 ग्रामों में पहुंचकर किया कंबलो का वितरण
उन्होंने बताया कि लांयस क्लब बैतूल द्वारा समाज हित में ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर लगाकर ग्रामीणजनों का निशुल्क उपचार किया जाता है। साथ ही छात्रों एवं आम नागरिकों के लिए योगा क्लास एवं नशामुक्ति परामर्श दिया जाता है। शाउमावि भडूस की संकुल प्राचार्या शर्मिला बिसेन ने अपने संबोधन में लांयस क्लब के द्वारा समाज हित में किये जा रहे कार्यों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कंबल वितरण करने से ठण्ड से बचाव के साथ ही विद्यार्थियों को अध्यापन में भी सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि शासन की योजनाओं के अलावा संकुल भडूस अंतर्गत विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों को जन सहयोग से शिक्षण सामग्री उपलब्ध की जा रही है।
खबर ये भी हैं : Betul News : अपराध नियंत्रण परिषद के असिस्टेंट डायरेक्टर बने रूपेश्वर

उन्होंने पालकों से आग्रह किया कि पालक भी गंभीरतापूर्वक छात्रों को स्कूल भेजने का प्रयास करें। लायंस क्लब सदस्य सपना सोनी ने भी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। लायंस क्लब की सदस्य कंचन आहुजा ने छात्रों को विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। इस कार्य में शास. माध्य. शाला डोमाढाना के शिक्षक राजकुमार बघेले, संस्था प्रमुख विजय कुमार कापसे, वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती रेखा पवार, एसएमसी के सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यकम में लांयस क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों का शिक्षक संजय धुर्वे ने आभार व्यक्त किया।
खबर ये भी हैं : Betul News : खोकरा के पंचायत सचिव गबन के आरोप में पंचायत से पृथक : श्री अक्षत जैन



