Betul Samachar : जनप्रतिनिधियों के साथ संभागीय आयुक्त विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा
Betul Samachar: Divisional Commissioner will review development works with public representatives
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने बैठक की पूर्व तैयारी पर अधिकारियों से की चर्चा

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Samachar : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री नरेंद्र सूर्यवंशी ने विभागवार चल रहे कार्यों एवं योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में अन्य विभाग के साथ समन्वय कर कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम श्री जयप्रकाश सैय्याम, संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल सोनी, सभी विभाग प्रमुख उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि रविवार को होशंगाबाद में संभागीय आयुक्त अधीनस्थ जिले बैतूल, हरदा, होशंगाबाद के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
खबर ये भी हैं : Betul News : अपराध नियंत्रण परिषद के असिस्टेंट डायरेक्टर बने रूपेश्वर
इस अवसर पर सांसद श्री डीडी उईके, विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, डॉ.योगेश पंडाग्रे, श्रीमती गंगा उईके, महेंद्र सिंह चौहान और मुलताई विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख बैठक में उपस्थित रहेंगे। जनप्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों का मुख्य उद्देश्य शासन और प्रशासन के बीच विकास कार्यों में आने वाली बाधाओं को दूर किस प्रकार किया जाए, जिससे विकास कार्यों में और अधिक गति आ सके, जिससे कार्यों को समय सीमा में पूर्ण किया जा सके। विलंब के कारण होने वाले अतिरिक्त व्यय को भी रोका जा सकेगा। बैठक में सिंचाई, विद्युत, पंचायत, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित होंगे।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : ठंड से बच्चे नहीं आ रहे थे स्कूल, शिक्षकों ने अपने वेतन से बांटे स्वेटर



