Betul News : भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ प्रारंभ
Betul News: Mahayagya begins with grand Kalash Yatra
बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul News : (बैतूल)। श्रीराम लला के पावन तीर्थ अयोध्या धाम में विराजित होने के उपलक्ष्य में मगंलवार से खंजनपुर में मालवीय, शिवाजी एवं विकास वार्ड राम भक्तों द्वारा नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को यज्ञ स्थल से शहर के मुख्य मार्गो से भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। यज्ञ स्थल पर यज्ञ मंडप एवं अन्य तैयारियां 144वां महायज्ञ करा रहे परम पूज्य सीता दादा जी के मार्गदर्शन में की गई हैं।

Betul News : भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ प्रारंभ
जिसमें मानस पुंज राष्ट्रीय संत भगवान शारण बापू पीठाधीश्वर श्याम बालाजी धाम उज्जैन के मुखारविंद से कथा का वाचन किया जाएगा। यज्ञ समिति के डीएस पटेल, सुमित प्रजापति, कायम कोरे, आभा दीपक श्रीवास्तव, मदनलाल डढोरे, अमित प्रजापति, विजय पाल, पप्पू यादव, मनोज मालवीय, नयन प्रजापति, प्रफुल्ल सायरे, अरविंद मालवीय, रामदास हारोड़े, राजा राठौर, सचिन पंवार, रमेश मालवीय, प्रफुल्ल उइके, शिव गंगारे, मंटु वर्मा, संदीप कोरे महायज्ञ में शामिल होने का अनुरोध किया है।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : एनएच से कनेक्ट ग्रामों-खेतों में हो सुगम आवागमन



