Betul News : जिला स्तरीय राष्ट्रीय कला उत्सव-2023 का आयोजन
Betul News: Organization of District Level National Arts Festival-2023
पारंपरिक लोकनृत्य में उषा सरियाम एवं शास्त्रीय नृत्य में शालिनी श्रीवास का चयन

Betul News : (बैतूल)। शा.कन्या उ.मा. विद्यालय बैतूल गंज बैतूल में प्राचार्य ललितलाल लिल्लोरे के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय राष्ट्रीय कला उत्सव 2023 का आयोजन किया गया। शिक्षक महेश गुंजेले ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार संगीत गायन शास्त्रीय संगीत, संगीत गायन पारंपरिक लोक संगीत, संगीत वादन अवनद्व वाद्य, संगीत वादन स्वर वाद्य, नृत्य-शास्त्रीय नृत्य, नृत्य-लोकनृत्य, दृश्यकला द्वि-आयामी, दृश्यकला त्रि-आयामी, स्थानीय खिलौने एवं खेल, नाटक एकल अभिनय आदि।
खबर ये भी हैं: Betul News : घोड़ाडोंगरी में युवा कांग्रेस की ब्लाक कार्यकारिणी गठित, ब्लॉक उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव एवं प्रवक्ता की नियुक्ति
10 कलाओं में छात्र-छात्राओं का चयन किया गया, जिसमें शा.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खण्डारा की छात्रा उषा सरियाम का चयन पारंपरिक लोक नृत्य तथा शा.कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सी.एम.राईज.बैतूल बाजार की छात्रा शालिनी श्रीवास का चयन शास्त्रीय नृत्य में तथा प्रवीण सेमरे का चयन भारतीय स्वर वाद्य में, सुजल रघुवंशी का चयन भारतीय अवनद्य वाद्य में, तथा ड्राइंग एवं पेटिंग में मुस्कान पवार एवं ज्ञानेश्वर घोटे तथा एकल अभिनय नाटक में तुषार पवार का चयन किया गया। यह छात्र-छात्रायें 7 अक्टूबर को होने वाले संभाग स्तर के राष्ट्रीय कला उत्सव 2023 में भाग लेगें। जिला स्तरीय राष्ट्रीय कला उत्सव में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।
खबर ये भी हैं: Betul Today News : ताप्ती नदी पर ब्रिज बनाने के लिए सैकड़ों आदिवासी ग्रामीणों ने निकाली रैली
यह है उद्देश्य
प्रति वर्ष भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय कला उत्सव का आयोजन 10 कलाओं में स्कूल स्तर, संकूल स्तर, विकासखण्ड स्तर, जिला स्तर, संभाग स्तर, राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाता है जिसका मुख्य उदे्श्य छात्र-छात्राओं में कलाओं के प्रति रूचि पैदा करना एवं पारंपरिक कलाओं को प्रोत्साहन देना हैं।
खबर ये भी हैं: Betul Samachar : रेत खदान रॉयल्टी टेंडर की मांग कर रहे माझी सैनिकों ने किया हाईवे जाम




