Betul Samachar : नीट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मानसरोवर ग्रुप ने वितरित की स्मार्ट वॉच, छात्राओं के बेहतर भविष्य के लिये दिया कैरियर मार्गदर्शन
Betul Samachar: Mansarovar Group distributed Smart Watch to NEET passed candidates, gave career guidance for better future of girl students

Betul Samachar : (बैतूल)। डेंटल एवं आयुर्वेदिक शिक्षा के क्षेत्र में मध्यभारत के अग्रणी शैक्षणिक संस्थान समूह मानसरोवर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस भोपाल एवं मानसरोवर ग्लोबल विश्वविद्यालय द्वारा बैतूल जिले के 12वी पास छात्र- छात्राओं के बेहतर भविष्य के लिये आगें की पढ़ाई हेतु नि:शुल्क मार्गदर्शन प्रदान कर कैरियर काउंसिलिंग की जा रही है। साथ ही जिले के मेधावी छात्रों को विभिन्न माध्यमों से सम्मानित किया जा रहा है। इसी श्रंखला में नीट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को स्मार्ट वॉच दी जा रही हैं।
दंत रोगियों को उपचार के साथ वितरित की नि:शुल्क दवाई
विगत दिनों बैतूल में चार स्थानों पर मानसरोवर डेंटल कॉलेज, हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर द्वारा फ्री डेंटल चेकअप कैंप लगाया गया जिसमें संस्थान की हाई टेक मोबाइल डेंटल वैन में उच्च शिक्षित डॉक्टरों नें लगभग 250 से ज्यादा मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया गया। साथ ही 52 नीट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को स्मार्ट वॉच वितरित की गई। जिले के प्रबुद्ध वर्ग, दंत चिकित्सकों एवं शिक्षा से जुड़े हुये लोगों द्वारा मानसरोवर ग्रुप की इस पहल की सराहना की जा रही है।
मानसरोवर ग्रुप ने बताया विद्यार्थियों की दिशा तय करने और उन्हें ऊँचाइयों पर पहुँचाने में महत्वपूर्ण पालकों की भूमिका होती है। बच्चों को आगे बढ़ने के लिये सही और सकारात्मक प्रोत्साहन देना अति-आवश्यक है। कैरियर काउंसलिंग का विद्यार्थी जीवन में विशेष महत्व है।
विद्यार्थी की सोच एक सीमित दायरे तक ही होती है, उसे व्यापक करने और सही मार्गदर्शन देने में मानसरोवर ग्रुप की कैरियर काउंसलिंग लाभदायक सिद्ध होगी। कैरियर काउंसलिंग विद्यार्थियों की सोच से आगे के मौके तलाशने में सहायक सिद्ध होगी।



