Poco M6 5G : 50MP कैमरा वाला सस्ता POCO M6 5G हुआ लॉन्च, 5,000mAh की बैटरी के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
Poco M6 5G: Cheap POCO M6 5G with 50MP camera launched, these great features will be available with 5,000mAh battery

| WHATSAPP GROUP |
|
Poco M6 5G : Poco ने M सीरीज का अपना नया स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Poco M6 5G है। यह अब तक का सबसे किफायती 5जी स्मार्टफोन माना जा रहा है। स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो यह फोन लेटेस्ट फीचर्स से लैस है। यह Android 13 पर बेस्ड है और MIUI 14 के साथ आता है। इसमें Mediatek Dimensity 6100+ (6 nm) का प्रोसेसर दिया हुआ है, जो इसकी परफॉर्मेंस को जबरदस्त बनाता है। आइए आपको इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में डिटेल में बताते हैं।
खबर ये भी हैं : Mercedes Benz GLS facelift : Mercedes की नई लग्जरी कार जल्द होगी लॉन्च, मिलेंगे ये खास फीचर्स, जानें कीमत
कीमत (Poco M6 5G)
Poco M6 5G स्मार्टफोन तीन वेरिएंट में आता है। इसके बेस वेरिएंट 4GB RAM + 128GB Storage की कीमत 10,499 रुपये है, जबिक 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट के लिए 11,499 और 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट के लिए ग्राहकों को 13,499 रुपये देने होंगे।
खबर ये भी हैं : Electric Scooters Under 1 lakh : एक लाख से भी कम कीमत में आने वाले ये 5 धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज पर देते हैं जबरदस्त रेंज
Specifications (Poco M6 5G)
यह स्मार्टफोन गैलेक्टिक ब्लैक और ओरियन ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट में 6. 74-इंच की HD+ डिस्प्ले दी हुई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। साथ ही इसमें 260ppi पिक्सल डेंसिटी और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन दी हुई है। साथ ही फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपैंड किया जा सकता है।
खबर ये भी हैं : Winter Heater : हीटर बल्ब ने मचाई मार्केट में धूम! चुटकियों में गर्म कर देगा पूरा कमरा, यहाँ देखें कीमत
Features (Poco M6 5G)
Poco M6 5G में कैमरा की बात करें तो कंपनी ने इसमें 50 MP का बैक कैमरा दिया हुआ है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 MP का फ्रंट कैमरा दिया हुआ है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 3. 5mm ऑडियो जैक के साथ फोन 5G, 4G LTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5. 3, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसके अलावा यह डिवाइस काफी हल्का भी है। वजन 195 ग्राम है। इसे इस्तेमाल करने में आपको कोई दिक्कत नहीं होगी।
खबर ये भी हैं : Bans Ki Kheti : बंजर जमीन में करें बांस की खेती, सालों साल होगा तगड़ा मुनाफा






