Betul News : वोकल फॉर लोकल हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आज अंतिम दिन
Betul News: Today is the last day of Vocal for Local Handicraft Exhibition.

Betul News : (बैतूल)। विकास आयुक्त हस्तशिल्प सेवा केंद्र नागपुर द्वारा आयोजित सात दिवसीय वोकल फॉर लोकल पर आधारित हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आज रविवार 5 नवंबर को अंतिम दिन है। बैतूल जिले के विभिन्न ग्रामीण अंचलों से आए 25 हस्तशिल्पियों ने अपने उत्पाद को प्रदर्शनी स्थल उत्तम प्लाजा रेलवे स्टेशन के पास शोकेस किया।
हस्तशिल्पियों के उत्पाद की बिक्री से सभी हस्तशिल्पी उत्साहित हैं। उल्लेखनीय है कि यह प्रदर्शनी बैतूल जिले के लोकल कारीगरों को एक व्यापक मंच प्रदान कर रही है। टेराकोटा हस्तशिल्प सुखराम प्रजापति को दीपमाला का बड़ा ऑर्डर मिलने से वह काफी उत्साहित हैं वे दीयों की एक्सक्लूसिव रेंज में लेकर आए हैं, सभी दिए हाथों-हाथ खरीदे गए।
खबर ये भी हैं : Betul BJp News : बोली महिलाएं-विकास और सेवा की मिसाल है हेमंत खण्डेलवाल

बांस शिल्प को भी काफी प्रतिशत मिल रहा है। अवधेश ठाकुर सहायक निदेशक हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार ने चर्चा के दौरान बताया कि इस तरह की मार्केटिंग गतिविधि हमारे विभाग द्वारा समय-समय पर निरंतर की जाती है जिससे की लोकल कलाकारों को अवसर एवं मंच मिल सके।
खबर ये भी हैं : Betul BJP News : हेमंत के स्वागत में बैतूल नगर में भी घर-घर उकेरी जा रही कमल की रंगोली



