Crime

Betul police action: पुलिस का बड़ा एक्शन, एक महीने में लगभग 1 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त

Betul police action: Big action by police, drugs worth about 1 crore seized in a month

Betul police action: बैतूल जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। एक माह से चल रही इस मुहिम में पुलिस ने अब तक करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देश, नर्मदापुरम रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल एन. झारिया के नेतृत्व में की गई।  

Betul police action

Betul police action: अंतर्राज्यीय गिरोह पर कसा शिकंजा

अभियान के दौरान यह सामने आया कि यह एक अंतर्राज्यीय गिरोह है, जिसका नेटवर्क देश के कई राज्यों में फैला है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई तेज कर दी है।  

Betul police action: बड़ी कार्यवाहियां इस प्रकार रहीं:

1. रानीपुर थाना – 45 लाख रुपये की अफीम की खेती उजागर  

ग्राम सड़कवाड़ा निवासी भिकारी धुर्वे के खेत में पुलिस ने कार्रवाई की, जहां करीब एक एकड़ में अवैध अफीम की खेती पाई गई। मौके से 44,340 अफीम के पौधे (कुल वजन 2,748 किलोग्राम) जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 45 लाख रुपये है।  

2. सारणी थाना – 30 लाख रुपये की अवैध अफीम बरामद  

ग्राम धसेड़ में आरोपी छतन उईके और उसके साथियों के खेत में एक एकड़ में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई। पुलिस ने 49 बैग अफीम के पौधे (कुल वजन 1,703 किलोग्राम) जब्त किए, जिनकी कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई। इस मामले में ममता डाली बंगाली को भी गिरफ्तार किया गया।  

3. शाहपुर थाना – डोडा चूरा के साथ आरोपी गिरफ्तार  

शाहपुर में दो अलग-अलग कार्रवाईयों में 200 ग्राम और 260 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। आरोपी आशाराम और रितेश विश्नोई को गिरफ्तार किया गया।  

4. कोतवाली थाना – 274 ग्राम डोडा चूरा जब्त  

कटी पहाड़ी, सोनाघाटी इलाके से हनुमान विश्नोई नामक युवक को गिरफ्तार कर 274 ग्राम डोडा चूरा जब्त किया गया।  

Betul police action: पुलिस की अपील

Betul police action: पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया ने कहा कि अभियान जारी रहेगा और आमजन किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। जनता का सहयोग नशे के खिलाफ इस लड़ाई को मजबूत बनाएगा।

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button