बैतूल

Betul Samachar : कमलनाथ के मुख्यमन्त्री बनते ही महिलाओं को सम्मान निधि के रुप में मिलेंगे 1500 रुपये

Betul Samachar: As soon as Kamal Nath becomes the Chief Minister, women will get Rs 1500 as Samman Nidhi.

Betul Samachar : कमलनाथ के मुख्यमन्त्री बनते ही महिलाओं को सम्मान निधि के रुप में मिलेंगे 1500 रुपये

Betul Samachar : (बैतूल)। वर्तमान विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और कमलनाथ मुख्यमन्त्री बनते ही महिलाओं को सम्मान निधि के रुप में 1500 रुपये मिलना प्रारंभ हो जायेंगे। इसके साथ ही रसोई गैस सिलेण्डर 500 रुपये में मिलेगा। भाजपा के शासन में महंगाई, भ्रष्टाचार और अत्याचार को बढ़ावा मिला है।

यह विचार आमला विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र देशमुख ने आमला – सारनी के कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मालवे के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर व्यक्त किए। कांग्रेस मीडिया सेल से जारी विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने आगे कहा कि कमलनाथ एक विजन लेकर सरकार चलाते हैं। उन्होंने पिछले बार मुख्यमंत्री बनते ही किसानों का कर्जा माफ करने की शुरुआत की थी, उन्होंने वृध्दा पेंशन 300 से 600 रुपये, बेटियों के विवाह को 28 से 51 हजार रुपये किए एवं सभी आदिवासी पंचायतो में बर्तन के लिए 25 हजार रुपये दिए।

खबर ये भी हैं : Majedar Jokes : एक जमाना था जब मोबाइल गिरता था, तो बैटरी बाहर आ जाती थी! अब मोबाइल गिरता है…

इसी तरह बहुत सी जन कल्याणकारी योजना प्रारंभ की थी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीब और पिछड़े वर्ग का ध्यान रखा है और अब पढ़ो-पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत 1 से 8 वी के छात्रों को 500 रुपये, 9-10 वी के छात्रों को 1000 रुपये एवं 11- 12 वी के छात्रों को 1500 रुपये महिना मिलने लगेगा जिससे बच्चों का बोझ पालक पर नही पड़ेगा।

खबर ये भी हैं : Chhindwara Crime News : फरार वारंटी कन्हैया लाल झाडे को परासिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

कार्यक्रम में कांग्रेस वरिष्ठ नेता सुभाष देशमुख ,नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज देशमुख, महिला कांग्रेस अध्यक्ष व्दय सीमा अतुलकर, मोनिका निरापुरे, संजय साहू, नीटू अरोरा, किशोर माथनकर, छन्नू बेले, पद्मनी भुमरकर, अलका मानकर, शाबिर शाह, रोहित हारोड़े, शेख आबिद, इस्माइल भाई आदि सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित थे।

खबर ये भी हैं : Husband Wife Jokes : पति – आज खाना क्यों नहीं बनाया? पत्नी – गिर गई थी लग गई….

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button