Betul Samachar : भारत मुक्ति मोर्चा ने ईवीएम के विरोध में अंबेडकर चौक पर दिया धरना
Betul Samachar : Bharat Mukti Morcha staged a protest at Ambedkar Chowk in protest against EVMs.
ईवीएम हटाओ, बैलेट पेपर से चुनाव कराने के लिए आवाज बुलंद की

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Samachar : (बैतूल)। भारत मुक्ति मोर्चा ने ईवीएम के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। बुधवार 10 जनवरी को मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक पर प्रदर्शन कर ईवीएम हटाओ, बैलेट पेपर से चुनाव कराने के लिए आवाज बुलंद की। प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम के आह्वान पर ईवीएम हटाओ, बैलेट पेपर लाओ और लोकतंत्र बचाओं अभियान के तहत देश के 567 जिलों में चरणबद्ध आंदोलन आयोजित किया जा रहा है।
10 जनवरी को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। मोर्चा पदाधिकारियों ने बताया कि तीसरे चरण में 16 जनवरी को बड़ी संख्या में देश भर में रैली प्रदर्शन किया जाएगा। बैतूल में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने निजी साधनों से बड़ी संख्या में लोकतंत्र को बचाने रैली में शामिल होने की सहमति जताई। (Betul Samachar)
खबर ये भी हैं : Betul Today News : खंडेलवाल परिवार ने चिचढाना में 92 स्कूली बच्चों को वितरित की स्वेटर

Betul Samachar : भारत मुक्ति मोर्चा ने ईवीएम के विरोध में अंबेडकर चौक पर दिया धरना
धरना प्रदर्शन में भारत मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलाल इवने, बहुजन मुक्ति पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष बंशीलाल मासोदकर, भारत मुक्ति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश पंडोले, राष्ट्रीय मूलनिवासी बहुजन कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष शिवदास जाऊरकर, बहुजन मुक्ति पार्टी जिला अध्यक्ष सुखराम निरापुरे, श्याम चौरासे, पीर्थीलाल भूमरकर, वंदना मासोदकर, प्रमिला भूमरकर, दुर्गा सिंह मर्सकोले, रूपेश जावलकर, नरेश चौकीकर, मुनेश भूमरकर, महादेव पाटिल, मनोज वानखेड़े , गौरीशंकर बेले, अमृतलाल चौकीकर, प्रतिमा पारधे, हितेश वरवड़े, नारायण झरबड़े, जय आदिवासी युवा संगठन के दिलीप धुर्वे, राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप उइके, राजकुमार उईके, नानकराम झरबड़े, आरएस शाक्य, राजेंद्र पाल, नितिन मालवीय, रामसिंह उईके सहित अनेक लोग मौजूद थे। (Betul Samachar)
खबर ये भी हैं : Betul Accident News : बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल



