बैतूल

Betul Samachar : बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के लिए जल, जंगल, जमीन की लड़ाई लड़ी: उइके

Betul Samachar: Birsa Munda fought for water, forest and land for the tribals: Uike

समस्त आदिवासी समाज संगठन ने मनाई धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

Betul Samachar : बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के लिए जल, जंगल, जमीन की लड़ाई लड़ी: उइके

Betul Samachar : (बैतूल)। समस्त आदिवासी समाज संगठन द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। संगठन ने कतलढाना दुर्गा वार्ड बैतूल स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और बिरसा मुंडा के द्वारा किये गए आंदोलनों के बारे में बताया। इस मौके पर समस्त आदिवासी समाज संगठन जिला अध्यक्ष सुंदरलाल उइके, पूर्व पार्षद दुर्गा उइके, शंकर सिंह सरियाम, जगन सरियाम, भूपेंद्र पन्द्राम, गीता उइके, राजेश कुमार धुर्वे, जितेंद्रसिंह इवने, निलेश धुर्वे सहित अन्य युवा महिलाएं उपस्थित थी। जिला अध्यक्ष सुंदरलाल उइके ने बताया कि बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के लिए जल, जंगल, जमीन की लड़ाई लड़ी और ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ देश की आजादी की लड़ाई लड़ी।

खबर ये भी हैं:  Betul Samachar : हजारों जवानों के सूने माथे पर सरहदी बहनों से सजाया दूज का तिलक

Betul Samachar : बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के लिए जल, जंगल, जमीन की लड़ाई लड़ी: उइके

उन्होंने आदिवासियों व राष्ट्र के लिए हमेशा अपनी चिंता न करते हुए उनके हक अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की। उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत से लोहा लेने के लिए उलगुलान का नारा दिया। बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवम्बर 1875 को हुआ था। पूर्व पार्षद दुर्गा उइके ने कहा कि भारत के आदिवासी इन्हें भगवान मानते हैं और धरती आबा के नाम से भी जाना जाता हैं। बिरसा मुंडा ने आदिवासियों को एकत्र कर अंग्रेजों से लगान माफी के लिए आंदोलन किया। बिरसा मुंडा और उनके साथियों ने अंग्रेजों की नाक में दम कर रखा था। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सगाजनों को फल वितरण किया एवं आभार राजेश कुमार धुर्वे के द्वारा किया गया।

खबर ये भी हैं:  Betul BJP News : भाजपा ने महिलाओ को बनाया आत्मनिर्भर-दिलाया सम्मान-पार्वती बाई बारस्कर

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button