Betul Samachar : स्विटजरलैण्ड में आयोजित ग्लोबल डिजिटल फेस्टीवल में शामिल होगी दिया फुरसुले
Betul Samachar: Diya Fursule will participate in the Global Digital Festival organized in Switzerland.
५५ देशों के विशिष्ट विश्व विद्यालयों की ६०० शीर्ष प्रतिभाओं में हुआ चयन
यूरोप के सबसे बड़े हैकथॉन हैक ज्यूरिख- २०२३ में करेगी भागीदारी

Betul Samachar : (बैतूल) । राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिनाम प्रोद्योगिकी संस्थान आईआईटी जोधपुर में बी.टेक (कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग) में अध्ययनरत आठनेर की बेटी कुमारी दिया फुरसुले यूरोप के सबसे बड़े हैकथॉन हैक ज्यूरिख २०२३ में भागीदारी करेगी। स्विटजरलैण्ड के ज्यूरिख में १५ से १७ सितंबर तक आयोजित होने वाले ग्लोबल डिजिटल फेस्टिवल में शामिल होने के लिए कुमारी दिया को आमंत्रित किया गया है।
५५ से अधिक देशों में विशिष्ट विश्व विद्यालयों के प्रतिनिधियों के ग्लोबल पूल से चुनी गई ६०० शीर्ष प्रतिभाओं में आठनेर की बेटी दिया फुरसुले भी शामिल है। ग्लोबल डिजिटल फेस्टिवल प्रतियोगिता में शामिल होकर कुमारी दिया ६०० प्रतियोगियों में से एक के रूप में टीम बनाकर ४० घंटे नॉन स्टॉप हैकिंग मैराथन के दौरान एक चुनौती का समाधान करेंगे।
संभवत: यह पहला अवसर है जब बैतूल जिले की बेटी ५५ देशों के विशिष्ट विश्व विद्यालयों की ६०० शीर्ष प्रतिभाओं के साथ ग्लोबल डिजिटल फेस्टीवल प्रतियोगिता में भागीदारी कर बैतूल जिला सहित प्रदेश और देश का नाम रोशन करेगी।
- Read More : Pola Utsav : धूमधाम से आज मनेगा पोला
असाधारण कौशल के आधार पर हुआ चयन
उल्लेखनीय है कि बैतूल जिले के आठनेर नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक-समाजसेवी, रिटायर्ड बीएमओ स्व. डॉ. व्हीएम फुरसुले तथा स्व. श्रीमति कुमुद फुरसुले की पोती तथा युवा चिकित्सक डॉ. धीरज एवं डॉ. रितु की सुपुत्री आईआईटी जोधपुर में अध्ययनरत कुमारी दिया फुरसुले के असाधारण कौशल के आधार पर उनका चयन स्विटजरलैण्ड के ज्यूरिख में आयोजित यूरोप के सबसे बड़े हैक ज्यूरिख २०२३ ग्लोबल डिजिटल फेस्टिवल प्रतियोगिता के लिए आमंत्रित किया गया है।
५५ से अधिक देशों के अनेक विशिष्ट विश्व विद्यालयों की ६०० शीर्ष प्रतिभाओं में शामिल कुमारी दिया को ग्लोबल लेबल पर आयोजित उक्त प्रतियोगिता में सहभागिता करने से अंर्तराष्ट्रीय कंपनियों की कई श्रेणियों में नए अनुपयोगों के निर्माण को बढ़ावा देने, नई प्रौद्योगिकियों, नवाचार के अवसर पर प्रतिभाओं के साथ नई ऊंचाईयां छूने का अनूठा मौका मिलेगा।
स्विटजरलैण्ड के ज्यूरिख में आयोजित डिजिटल ग्लोबल महोत्सव में विश्व प्रसिद्ध स्टेनफोर्ड, हार्वड येल, ऑक्सफोर्ट यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज, प्रीन्सेन्टन यूनिवर्सिटी, द यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्ट सहित ५५ से अधिक विशिष्ट विश्व विद्यालयों के ६०० शीर्ष प्रतिभाओं द्वारा १५ से १७ सितंबर के दौरान अपनी एक टीम बनाकर ४० घंटे नॉन स्टॉप हैकिंग मैराथन के दौरान एक चुनौती का समाधान करेंगे।
ग्लोबल लेबल पर रचनात्मक तकनीकि प्रतिभा के रूप में चयन होने पर कुमारी दिया फुरसुले को परिजनों, सामाजिकबंधुओं, डॉक्टरों, इंजीनियरों, शिक्षकों, अफसरों, व्यवसायियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है। दैनिक राष्ट्रीय जनादेश परिवार की और से भी हार्दिक शुभकामनाएं।



