Betul Samachar : एजीपी में वृद्धि स्वीकृत, प्राध्यापकों ने मनाई खुशियां
Betul Samachar: Increase in AGP approved, professors celebrated

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Samachar : (बैतूल)। आगामी चुनाव के नजदीक आते-आते प्रदेश सरकार ने अपने वादों को अमल में लाना शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश मंत्री परिषद द्वारा मप्र शैक्षणिक सेवा (महाविद्यालय शाखा)भर्ती नियम 1990 के अंतर्गत कार्यरत पदोन्नत पदनामित प्राध्यापको को यूजीसी 6वें वेतनमान में 1 जनवरी 2006 से 37400 से 67000 रुपए के साथ अकादमिक गे्रड वेतन (एजीपी) 10 हजार रूपए का वेतनमान देने की देने की स्वीकृति प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि19 मार्च 2013 के विभागीय आदेश जिसमें 10 हजार एजीपी के स्थान पर 9 हजार की एजीपी कर दिया गया था उसे आदेश को निरस्त करने के लिए मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया है।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : पॉवर ग्रीड कारपोरेशन ऑफ इंडिया ने किया लाइनमेनों को सम्मानित
Betul Samachar : एजीपी में वृद्धि स्वीकृत, प्राध्यापकों ने मनाई खुशियां
मप्र मंत्री परिषद के द्वारा प्राध्यापकों को 10 हजार एजीपी की लंबित मांग को स्वीकृत कर उच्च शिक्षा विभाग के कर्मठ प्राध्यापकों को जिसमें से कुछ प्राध्यापक वरिष्ठता के आधार पिछले कई वर्षों से प्राचार्य के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं जिले के समस्त प्राध्यापकों ने 10 हजार एजीपी स्वीकृत हेतु की प्रसन्नता जाहिर की है। उक्त निर्णय से प्रदेश के लगभग 3 हजार प्राध्यापको एवं जिले के लगभग 30 पदोन्नत, पदनामित प्राध्यापको 10 हजार एजीपी का लाभ मिलेगा जिले के महाविद्यालय प्राध्यापक संघ द्वारा मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री, अपर मुख्य सचिव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए प्रांतीय शासकीय प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ.कैलाश त्यागी प्रति आभार प्रकट किया है।
खबर ये भी हैं : Betul News : शिव विवाह उत्सव के चौथे दिन थाना चौक शिवालय में हुआ मंडपाच्छादन




