Betul Samachar : पॉवर ग्रीड कारपोरेशन ऑफ इंडिया ने किया लाइनमेनों को सम्मानित
Betul Samachar: Power Grid Corporation of India honored linemen

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Samachar : (बैतूल)। सेहरा स्थित पॉवर ग्रीड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के प्रबंधन ने सोमवार 4 मार्च को लाइनमेन दिवस पर बैतूल के सभी लाइनमेन और फ्रंट वर्करों का सम्मान किया। साथ ही सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर खंडवा-बैतूल के महाप्रबंधक प्रफुल्ल कुमार ने वीडियो कांफ्रेस के जरिये सभी लाइनमेनों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और सुरक्षित रहने की शपथ का पालन करने को कहा। प्रबंधक लोकेश बैस, उप प्रबंधक कपिश खेतान, अभियंता अमन पवार ने लाइनमेनों को सम्बोधित किया। प्रबंधन द्वारा लाइनमेनों और फ्रंट वर्करों को सम्मानित कर स्मृति चिन्ह भेंट किए। गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा लाइनमेन दिवस 2021 से मनाया जा रहा है। इसके बाद इसका आयोजन 2022 और 2023 में हुआ।
खबर ये भी हैं : Betul News : शिव विवाह उत्सव के चौथे दिन थाना चौक शिवालय में हुआ मंडपाच्छादन

Betul Samachar : पॉवर ग्रीड कारपोरेशन ऑफ इंडिया ने किया लाइनमेनों को सम्मानित
यह चौथा संस्करण बिजली वितरण में उनके अमूल्य योगदान के लिए लाइनमेन को सम्मानित करने की परंपरा को जारी रखा है। बिजली वितरण की व्यवस्था में लाइनमेन की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। बिजली वितरण के लिए लाइनमेन, गर्मी, बारिश और अन्य विषम परिस्थितियों में निरंतर बिजली आपूर्ति के लिए चौबीसों घंटे सेवा प्रदान करता है। उनके कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए सेहरा पावर ग्रीड में 4 मार्च को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में पावर ग्रीड सेहरा, बैतूल के संचरण पथ प्रभारी कपीश खेतान ने जनहित में संदेश दिया है कि उच्च वोल्टेज की इन लाइन के नीचे पेड़ व मकान न आने दे तथा लाइन की दिशा में पतंग न उड़ाए। ऐसा करने से जन हानि की संभावना हो सकती है।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : मुक बधिरों ने ईशारों में किया संवाद, ट्रांसलेटर की मदद से अधिकारियों ने जानी समस्याएं



