Betul News Update: मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन के लिए विशेष शिविर का आयोजन
Betul News Update: Special camp organized for adding and modifying names in voter list
Betul News Update: मध्य प्रदेश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने के लिए मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत यह पहल की जा रही है। इन शिविरों का आयोजन विभिन्न वार्डों , क्षेत्रों में किया गया, जहाँ बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर्स) ने मतदान केंद्रों में मतदाता सूची से जुड़े आवश्यक कार्यों का निष्पादन किया।

विशेष शिविर के दौरान, एडीएम राजीव नंदन श्रीवास्तव और उप जिला निर्वाचन अधिकारी मकसूद अहमद ने कैंपों का निरीक्षण किया और मतदाताओं को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित भी किया। एडीएम श्री श्रीवास्तव ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि नागरिक अपने नाम की जांच करें और आवश्यक संशोधन करवाएं। यदि कोई मतदाता मृतक या स्थानांतरित हो गया हो, तो संबंधित अधिकारी को जानकारी देकर फार्म – 7 भरकर नाम विलोपन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं ताकि मतदाता सूची का सही तरीके से प्रकाशन हो सके।
- यह भी पढ़ें : IAS Officer News: मैहर कलेक्टर के अर्जित अवकाश के बाद सतना कलेक्टर को सौपा अस्थायी प्रभार
Betul News Update: 28 नवंबर तक दावे-आपत्तियां होंगे आमंत्रित
उप जिला निर्वाचन अधिकारी मकसूद अहमद ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची में दावे-आपत्तियों की अंतिम तिथि 28 नवंबर 2024 निर्धारित की गई है। सभी प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण 24 दिसंबर तक किया जाएगा, इसके बाद 1 जनवरी 2025 तक मतदाता सूची के डाटाबेस को अपडेट कर परिशिष्टों का मुद्रण होगा और 6 जनवरी 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाना है।

- यह भी पढ़ें : Dhar Crime News: लेखापाल रिश्वत लेते रंगे हाथो हुए गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Betul News Update: नए मतदाताओं के लिए व्यापक प्रचार की भी योजना

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सभी एसडीएम, सीईओ और सीएमओ को निर्देशित किया है कि वे बीएलओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, और अन्य मैदानी अमले के कार्यकर्ताओं के माध्यम से नए मतदाताओं को जागरूक करें और अधिक से अधिक नाम जोड़ने में सहयोग करें। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि इस पुनरीक्षण कार्यक्रम में भाग लें और अद्यतन, स्वच्छ, और त्रुटिरहित मतदाता सूची के निर्माण में अपना योगदान दें।
- यह भी पढ़ें : Gwalior Crime News: पैरोल पर घर लौटे व्यक्ति की गोलियों से भूनकर हत्या, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
—————————————–
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें”



