Betul Samachar : ताज क्लब और पुलिस लीजेंड्स ने जीता मैच
Betul Samachar: Taj Club and Police Legends won the match
आज खेले जाएंगे टूर्नामेंट के रोमांचक तीन मुक़ाबले

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Samachar : (बैतूल)। लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में स्व.विजय कुमार खंडेलवाल स्मृति टी-10 लीग टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को दिन के तीन मुक़ाबले खेले गए। टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि विधायक हेमंत खंडेलवाल एवं अबीजर हुसैन रहे। पहला मुक़ाबला सम्राट इलेवन और ताज इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें सम्राट इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। निर्धारित दस ओवर में 70 रन बना। 70 रनों का पीछा करने उतरी ताज इलेवन ने महज़ तीन विकेट खोकर आसानी से मैच जीत लिया। अन्नू ने 55 रन बनाए, उन्हें इस मैच का मेन ऑफ़ मैच दिया गया।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने बैतूल के पंडित हीरेन्द्र शुक्ला का किया सम्मान
Betul Samachar : ताज क्लब और पुलिस लीजेंड्स ने जीता मैच
टूर्नामेंट के अध्यक्ष रानू वर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट के संरक्षक विधायक हेमंत खंडेलवाल और अबीज़र हुसैन के मार्गदर्शन में टी-10 लीग टूर्नामेंट किया जा रहा है।दिन का दूसरा मुक़ाबला मंडी इलेवन और पुलिस लीजेंड के बीच खेला गया। पुलिस लीजेंड्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी का निर्णय लिया। निर्धारित दस ओवर में 141 रन बनाए। बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए सरगम ने 35 रन और रोहित ने 27 रन बनाए। 141 रनों का पीछा करने उतरी मंडी इलेवन मात्र उन्नीस रन बना पाई।
खबर ये भी हैं : Betul News : बुजुर्ग बेसहारा मानसिक रोगी की जलने से मौत, शव परिवहन के लिए ऑटो एंबुलेंस बनी सहारा
Betul Samachar : ताज क्लब और पुलिस लीजेंड्स ने जीता मैच
121 रनों से यह मुक़ाबला पुलिस लीजेंड ने जीत लिया, जिसका मेन ऑफ़ द मैच अनूप को दिया गया। टूर्नामेंट के उपाध्यक्ष डॉ.वरुण वर्मा ने बताया कि पहले मैच के विजेता ताज क्लब और दूसरे मैच की विजेता टीम पुलिस लीजेंड्स रही। पुलिस लीजेंड्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवर में 98 रन बनाए। 98 रनों का पीछा करने उतरी ताज क्लब ने 8वे ओवर में आसानी से यह मुक़ाबला जीत लिया। इस मैच का मेन ऑफ़ द मैच अन्नू को दिया गया। आज मंगलवार को टूर्नामेंट के रोमांचक तीन मुक़ाबले खेले जाएंगे। (Betul Samachar)
खबर ये भी हैं : Betul Crime News : अंधेकत्ल का खुलासा, सड़क पर मिली थी लाश, तीन आरोपी गिरफ्तार




