Betul Samachar : युवा मोर्चा ने चिचोली हॉट बाजार में चलाया सदस्यता महाअभियान
Betul Samachar: Yuva Morcha launched membership campaign in Chicholi Hot Bazaar.
टोल फ्री नंबर के माध्यम से भाजपा की सदस्यता लेने की दी जानकारी

Betul Samachar : (बैतूल)। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूरे जिले में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है और लोगों को भाजपा के कार्यों के संबंध में जानकारियां दी जा रही है। इसी के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा बैतूल के नेतृत्व में चिचोली हॉट बाजार में सदस्यता महाअभियान चलाया गया।
भाजयुमो जिला महामंत्री संतोष टेकाम ने हॉट बाजार में युवाओ, ग्रामीण महिला पुरुषों को भाजपा की सदस्यता लेने के लिए प्रेरित किया, उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
टोल फ्री नम्बर 7000- 230- 230 पर मिस्ड कॉल करके इस सदस्यता अभियान में शामिल होने की जानकारी दी गई। उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा एक मात्र राष्ट्रवादी पार्टी है जो देश की स्वभिमान और विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने के लिए राष्ट्र स्तरीय सदस्यता महाभियान की शुरूवात की है। जिसमें देश का कोई भी नागरिक आनलाइन सदस्यता के माध्यम से भाजपा से जुड़ सकता है। नौजवान देश का भविष्य है, और भाजपा से जुड़कर आप देश के विकास में अधिक सहभागिता दे सकते है।
अभियान में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष शंकरराव चढोकार, युवा नेता पार्षद बाली मालवीय, संजू आवलेकर, भाजयुमो मंत्री अमन आवलेकर, नगरमंडल अध्यक्ष निशु आवलेकर, महामंत्री अमनसिंह कुशवाह, युवा मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष सोनू शिवनकर, नगर मंडल अध्यक्ष अंकित वर्मा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



