बैतूल
Betul Today News : बैतूल के बेटे हिमांशु जैन ने एशियन में भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल
Betul Today News: Betul's son Himanshu Jain won silver medal for India in Asian
आज बैतूल स्टेशन पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता करेंगे भव्य स्वागत

Betul Today News : (बैतूल)। एशियन गेम्स में बैतूल जिले के होनहार प्रतिभावान खिलाड़ी हिमांशु जैन ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतकर बैतूल जिले का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है। हिमांशु ने एक्रोबेटिक जिम्नास्टिक एशियन चैंपियनशिप में भारत के लिए जबरदस्त खेल कौशल का प्रदर्शन किया था।
टीम में मिक्स पेयर केटेगरी में उनका साथ कुमारी कृष्णा भट्टड़ ने दिया। इंडियन टीम मैनेजर आशीष हाटेकर के नेतृत्व में तश्केंत उज़्बेकिस्तान में यह चैंपियनशिप 18 से 20 अक्टूबर 2023 को आयोजित की गई थी। उल्लेखनीय है कि हिमांशु जिले के सावलमेंढा ग्राम के निवासी प्रवीण जैन एवं प्रीति जैन के ज्येष्ठ पुत्र है।
खबर ये भी हैं: Betul Samachar : सेवाभारती ने समरसता का संदेश देते हुए किया 351 कन्याओं का पूजन
हिमांशु आज रविवार 21 अक्टूबर को दक्षिण एक्सप्रेस से दिल्ली से नागपुर जा रहे हैं। इस दौरान बैतूल स्टेशन पर विद्यार्थी परिषद द्वारा जन भागीदारी समिति अध्यक्ष घनश्याम मदान के नेतृत्व में टीम का स्वागत किया जाएगा। सुनील जैन व जैन समाज बैतूल भी स्वागत करेगा।



