बैतूल
Betul Today News : मध्यप्रदेश पेसा एक्ट मोबिलाइजरों की मेहनत से भाजपा को मिली सफलता
Betul Today News: BJP got success due to the hard work of Madhya Pradesh PESA Act mobilizers
लाड़ली बहना योजना में कार्य करने वाले पेसा एक्ट मोबिलाइजरों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

|
Betul Today News : (बैतूल)। भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत में लाड़ली बहना योजना में कार्य करने वाले पेसा एक्ट मोबिलाइजरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पेसा एक्ट ग्राम सभा मोबिलाइजर संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी संदीप मंड़ावी ने बताया कि मध्य प्रदेश पेसा एक्ट ग्राम सभा मोबिलाइजर संघ भोपाल के पेसा एक्ट अनुसूचित जनजाति/ अपर सचिव लक्ष्मण राजसिंह मरकाम के नेतृत्व में आदिवासी क्षेत्रों व मध्य प्रदेश में पेसा एक्ट मोबिलाइजरों ने मध्य प्रदेश शासन जनकल्याणकारी योजनाओं के समय पंचायत के अन्तर्गत जैसे सचिव, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता, पटवारी, सेल्समैन हड़ताल पर होने के बावजूद मध्य प्रदेश पेसा एक्ट मोबिलाइजरों ने महत्वाकांक्षी योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर कार्य किये। (Betul Today News)
खबर ये भी हैं : Govt Employees Salary hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, वेतन में होगी बढ़ोतरी, महंगाई भत्ते को लेकर हुआ अपडेट

Betul Today News : मध्यप्रदेश पेसा एक्ट मोबिलाइजरों की मेहनत से भाजपा को मिली सफलता
लाड़ली बहना योजना में दिन रात मेहनत कर आनलाईन पंजीयन, लाड़ली बहना, आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, मध्य प्रदेश शासन की अन्य कल्याणकारी योजनाओं में हड़ताल के समय सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश पेसा एक्ट मोबिलाइजरों ने आनलाइन नेटवर्क कवरेज सुविधाएं नहीं होने पर भी नल जल टंकी, पहाड़ों पर पेड़ पर चढ़कर या मोहल्ले, माजरा टोले, ग्राम चौपाल या फिर ग्रामसभा बैठक के माध्यम जन जागरूकता अभियान चलाया। मध्य प्रदेश पेसा एक्ट संरक्षक अपर सचिव के मार्गदर्शन में पेसा एक्ट ग्रामसभा मोबिलाइजरों ने कड़ी मेहनत की।
Betul Today News : मध्यप्रदेश पेसा एक्ट मोबिलाइजरों की मेहनत से भाजपा को मिली सफलता
यही कारण है कि भाजपा को प्रचंड मतों से जीत हासिल हुई है। इसका श्रेय ब्लॉक, जिला कोऑर्डिनेटरों व पेसा एक्ट ग्रामसभा मोबिलाइजरों को ही जाता है। इस ऐतिहासिक जीत पर मध्य प्रदेश पेसा एक्ट मोबिलाइजर संघ भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सुल्ताने, संयोजक राजाराम साहू, सचिव इंजी. मुकेश गुंड़ीया, उपाध्यक्ष रमेश भिंडें, कोषाध्यक्ष श्रीमती नीतू अखाड़े, महासचिव सारिका भूसुमकर, प्रवक्ता क्षमा दीक्षित, संगठन मंत्री दिनेश पोरवाल, उपेंद्र कुड़ापे, सह संयोजक मिथुन नीलकंठ, महावीर सिंह राजावत, जितेंद्र चामुंडे, महामंत्री महिपाल बैगा, रवीना चौधरी, कंज्यूम नवेले एवं संदीप मंड़ावी प्रदेश मीडिया प्रभारी ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं बधाई प्रेषित की है।
|



