Betul Today News : रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है: एसडीओपी
Betul Today News: Creative activities increase self-confidence in children: SDOP
यूरोकिड्स, यूरोप्राइड द स्कूल में 13 वां वार्षिक उत्सव

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Today News : (बैतूल)। यूरोकिड्स, यूरोप्राइड द स्कूल में 13 वां वार्षिक उत्सव उत्साह के साथ संपन्न हुआ। जिसमें बच्चों द्वारा भारतीय संस्कृति के गौरव को उत्साहित करते हुए रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम एसडीओपी मुलताई एसपी सिंह, समाजसेवी पीयूष तिवारी, ब्रज आशीष पांडे, राजा साहू, अधिवक्ता अवध हजारे के आतिथ्य में और संस्था की संचालिका डॉ.प्राची भार्गव के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : “वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरूर करेंगे हम” विशिष्ट थीम के साथ हुआ मतदाता दिवस का शुभारंभ

Betul Today News : रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है: एसडीओपी
इस मौके पर एसपी सिंह ने कहा कि मंच पर कि गई रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होने कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सा लेना बहुत जरूरी है। पीयूष तिवारी ने कहा कि बच्चे कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद नई ऊर्जा से भर जाते हैं जिससे उन्हें शिक्षा पर फोकस करने में सहायता मिलती है। अतिथियों द्वारा बच्चों को पुरूस्कृत कर प्रत्साहित किया गया। अंत में आभर डॉ.प्राची भार्गव ने व्यक्त किया। इस अवसर पर शाला स्टॉफ, गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं सहित बड़ी संख्या में पालकगण मौजूद थे।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : गर्भावस्था से शैशवावस्था सुरक्षा अभियान के तहत 54 बच्चों को बेबी किट्स का वितरण



