बैतूल

Betul Samachar : 111 संजोड़े के साथ संपन्न हुआ पैंसठिया छंद का जाप

Betul Samachar: Chanting of Pansathiya verses concluded with 111 Sanjode

जैन समाज के सभी घरों के श्रावक श्राविकाओं ने लिया भाग

Betul Samachar : 111 संजोड़े के साथ संपन्न हुआ पैंसठिया छंद का जाप

Betul Samachar : (बैतूल)। धर्मनगरी बैतूल में पहली बार प.पू. गुरुदेव जयमल म.सा. की सुशिष्या महासती नंदकुंवर जी म.सा. की 23वीं पुण्यतिथि के त्रि दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन पैंसठिया छंद का जाप 111 संजोड़े के साथ संपन्न हुआ। उक्त छंद का जाप डॉ.बिंदु प्रभा की निश्रा में चल रहे चातुर्मास के अंतर्गत संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में बैतूल जैन समाज के सभी घरों के श्रावक श्राविकाओं ने भाग लिया।

खबर ये भी हैं : Betul BJP News : फेक आई डी बनाकर भाजपा कर रही दुष्प्रचार, बैतूल शहर अध्यक्ष मोनू बड़ोनिया ने लगाया आरोप

बैतूल स्थानकवासी संप्रदाय खरतरगच्छ तपागच्छ के लोगों ने भाग लिया। यह पहली बार हुआ है जो कि इतने संजोड़े ने भाग लिया है। पैंसठिया छंद के कार्यक्रम में बैतूल के अतिरिक्त जोधपुर, चेन्नई, धमतरी, दुर्ग से आए श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प.पू. डॉ.बिंदु प्रभा जी ने नंद कुंवर जी म.सा. के जीवन पर प्रकाश डाला और पैंसठिया छंद के महत्व का उल्लेख किया।

खबर ये भी हैं : Betul Congress Today News : युवा कांग्रेस के जिला महासचिव बने कुणाल चंदेलकर

Betul Samachar : 111 संजोड़े के साथ संपन्न हुआ पैंसठिया छंद का जाप

उक्त कार्यक्रम में विमल स्नेह लता सुराणा की तरफ से जाप के कलश भेंट किए गए तथा 29 लकी ड्रा के द्वारा चयनित लोगों को पूजा की संगमरमर की थाली भेंट की। प्रभावना, धनराज, दिलीप, हेमंत पगारिया व दीपचंद, राजू छाजेड़ परिवार के द्वारा दी गई। कार्यक्रम का संचालन सचिव मुकेश गोठी और आभार प्रदर्शन अध्यक्ष जयंतीलाल गोठी ने किया। उक्त आशय की जानकारी संस्था के सदस्य सतीश पारख ने दी।

खबर ये भी हैं : Vivo Y200 5G : Vivo का सस्‍ता 5G फोन लॉन्च, धांसू लुक फीचर्स, डिजाइन के साथ सब कुछ

 

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button