Betul Today Samachar : पांच सूत्रीय मांगो को लेकर कोटवार संघ ने सौंपा ज्ञापन
Betul Today Samachar: Kotwar Sangh submitted memorandum regarding five-point demands
महिला कोटवारों की ड्यूटी अपने-अपने क्षेत्र में लगवाने की मांग

Betul Today Samachar : (बैतूल)। कोटवार वेलफेयर सोसाइटी संघ मध्य प्रदेश ने मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर पांच सूत्रीय मांगों का निराकरण जल्द से जल्द करवाने की मांग की है। कोटवार संघ के जिला सचिव लोकेश पाटिल ने बताया कि कोटवारों की वर्दी एवं अन्य सामग्री का पैसा जिले में आ चुका है लेकिन कोटवारों के बैंक खातों में राशि अभी तक नहीं डली है। कोटवार संघ ने राशि का भुगतान शीघ्र खाते में डलवाने की मांग की है।
खबर ये भी हैं: Betul Samachar : पेसा एक्ट समिति का निर्णय: शराब बिक्री पर 10 हजार, सेवन करने पर 5 हजार का अर्थ दंड
इसके साथ ही अपनी प्रमुख मांगों में जिले की महिला कोटवारों की चुनाव डियूटी अपने-अपने विधान सभा क्षेत्र या अपनी-अपनी पंचायत में ही लगाई जाए उक्त क्षेत्र के बाहर ना लगाई जाए, चुनाव ड्यूटी का मानदेय दिया जाए, अभी तक चुनाव मानदेय नाम मात्र का मिलता था। इसके पूर्व विधान सभा, लोक सभा एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मानदेय कोटवारों को नहीं मिला, जिससे कोटवारों को आर्थिक परेशानी उठानी पड़ती है।
खबर ये भी हैं: Betul News : प्राकृतिक आपदा से टूटी किसानों की कमर, फसलों की बर्बादी पर मुआवजे की आस
चुनाव मानदेय में वृध्दि कर दिया जाए। कोटवारों के महीने का पारिश्रमिक मानदेय माह की चार पांच तारीख तक भुगतान कर दिया जाये विलंब ना किया जाए, जिले की कई तहसीलों में जैसे शाहपुर, भैंसदेही, भीमपुर, आठनेर, चिचोली में 10 से 11 महीनों से कोटवारों का पारिश्रमिक मानदेय नहीं मिला है, शीघ्र भुगतान किया जाए। उक्त पांच सूत्रीय मांगो का निराकरण एवं समस्याओं का निवारण शीघ्र करने की मांग की गई है।
खबर ये भी हैं: Betul Congress News : युवा कांग्रेस की मांग हुई पूरी, राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर लगी छतरी



