बैतूल

Betul Today Samachar : आकर्षण का केंद्र बनी मासोद में विराजी सौम्य स्वरूप मुस्कुराती दुर्गा प्रतिमा

Betul Today Samachar: The gentle and smiling Durga statue sitting in Masod became the center of attraction.

बैतूल के कलाकार आर.सुनील प्रजापति ने बनाई सजीव मूर्ति

Betul Today Samachar : आकर्षण का केंद्र बनी मासोद में विराजी सौम्य स्वरूप मुस्कुराती दुर्गा प्रतिमा

Betul Today Samachar : (बैतूल)। मासोद मुलताई में विराजित वात्सल्य से भरी सौम्य मुस्कान बिखेरती सिंहवाहिनी देवी मां की मूर्ति क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मूर्तिकार ने इस प्रतिमा को मुस्कुराते हुए चेहरे के साथ बनाया है, मातारानी की प्रतिमा को देखने में ऐसा लगता है कि मां दुर्गा बस बोलने ही वाली हैं। ऐसी छवि को देखने के बाद लोग अपलक प्रतिमा को निहार रहे है।

इस प्रतिमा को बैतूल के मूर्ति कलाकार आर.सुनील प्रजापति ने बनाई है। मां दुर्गा की इस प्रतिमा के दर्शन करने वाले भक्तों की प्रतिमा के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची हुई है। दर्शन के लिए आने वाले भक्तों का कहना है कि प्रतिमा को देखने के बाद उस पर से नजरें नहीं हटती।

खबर ये भी हैं :  Betul Samachar : एनएसयूआई की महाविद्यालयीन कार्यकारिणी घोषित, यश साहू कॉलेज अध्यक्ष बने 

प्रतिमा से बरसती करुणा और मुस्कुराहट लोगों को अपनी ओर खींच रही है। प्रतिमा का मुस्कुराता चेहरा देखकर लगता है जैसे वो अभी बोल पड़ेगी। प्रतिमा से करुणा बरसती हुई नजर आती है। मां दुर्गा की यह प्रतिमा बिल्कुल सजीव लग रही हैं। प्रतिमा को देखकर लग रहा है कि मां अपने भक्तों की आंखों में आंख डालकर बातें कर रही हैं। भक्त मां के इस रूप को देखकर खो जा रहे हैं।

खबर ये भी हैं :   Betul Today News : भैंसदेही, विधानसभा में इस बार जातीय समीकरण से तय होगा विधायक

Betul Today Samachar : आकर्षण का केंद्र बनी मासोद में विराजी सौम्य स्वरूप मुस्कुराती दुर्गा प्रतिमा

दत्तात्रेय मंडल ने विराजित की आकर्षक प्रतिमा

वात्सल्य से भरी सौम्य मुस्कान बिखेरती सिंहवाहिनी देवी मां की यह मूर्ति नवयुवक दत्तात्रेय मंडल मासोद ने विराजित की हैं। करूणा बरसाती प्रतिमा को देखने से लगता है कि जैसे वो अभी बोल पड़ेंगी। सुंदर और मुस्कुराती हुई देवी मां के चेहरे में इतने मनमोहक भाव है कि जो भी दर्शन के लिये पहुंचता है , वह एक समय के लिये मां को देखते ही रहता है।

खबर ये भी हैं :  Betul Samachar : अनिता मसतकर शहर महिला कांग्रेस कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत 

मूर्ति को देखकर लोग कलाकार के हुनर की भी जबरदस्त प्रशंसा कर रहे हैं। यहां आने वाले भक्तों की प्रतिमा के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची हुई है। भक्तों का कहना है कि प्रतिमा को देखने के बाद उस पर से नजरें नहीं हटती। प्रतिमा से बरसती करुणा और मुस्कुराहट लोगों को अपनी ओर खींच रही है।

खबर ये भी हैं :  Betul Today News : दुर्गा चौक पर महामाई की हुई स्थापना, 20 को निकलेगी भव्य शिव बारात

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button