बैतूल

Betul News : अभाविप ने छात्रवृत्ति संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सोपा !

Betul News: ABVP submits memorandum regarding various scholarship related problems!

Betul News : अभाविप ने छात्रवृत्ति संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सोपा !

WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul News : एबीवीपी नगरमंत्री सोनू बोरबन ने बताया की अभाविप ने उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार के नाम का जेएच कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा प्रदेश सहमंत्री देवेन्द्र धुर्वे ने बताया की विगत 6 माह से छात्रवृति का पोर्टल ठप होने के कारण प्रदेश के डेढ़ लाख से अधिक विद्यार्थी आज छात्रवृत्ति संबधी विभिन्न प्रकार की योजनाएं के लाभ से वंचित हो रहे है। पोस्टमेट्रिक छात्रवृत्ति, आवास भत्ता, गाँव की बेटी योजना, प्रतिभा किरण योजना का लाभ मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का विद्यार्थी जो छात्रवृत्ति संबधित योजनाओं के माध्यम से महाविद्यालय में प्रवेश लेते है।

खबर ये भी हैं : Betul Today News : पाथाखेड़ा क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में संयुक्त मोर्चा ने किया हड़ताल का आव्हान

अब उन विद्यार्थियों को आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। संबल, पोस्टमेट्रिक जैसी छात्रवृत्ति योजनाओं के सहारे ही उच्च शिक्षा में विद्यार्थी वर्ग का नामांकन प्रतिशत प्रति वर्ष बढ़ता है। ऐसे में 6 माह से छात्रवृत्ति के पोर्टल बंद होना उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही दर्शाता है। बजट व तकनीकी खराबी का हवाला देते हुए विद्यार्थियों को नकार दिया जाता है जिस कारण व्यवस्थाओं के प्रति विद्यार्थी समुदाय का विश्वास भी घटता जा रहा है इसमें मुख्य रूप मानिक कुमरे, अनुराग यादव, रोशन कोसे, मयंक गोरले, हिमेश सोनकपुरिया, शशांक सावरकर, देव प्रजापति, कनक पटने, अनामिका उईके, दिव्या सोनी, आकांक्षा कौरव, खुशबू प्रजापति, अन्नु देशमुख, साक्षी धोते , रोशनी आर्य, दिव्याश थोराट एवम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबर ये भी हैं : Betul Accident News : दो बाइक की जबरदस्‍त टक्कर में बेटे की हुई मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button