बैतूल

Betul Congress News : स्वेच्छा से नही विनय भावसार को अध्यक्ष बनाने के लिए दिलवाया गया था अशोक पांसे से इस्तीफा: माथनकर

Betul Congress News: Ashok Panse's resignation was made to make Vinay Bhavsar the president, not voluntarily: Mathankar

Betul Congress News : स्वेच्छा से नही विनय भावसार को अध्यक्ष बनाने के लिए दिलवाया गया था अशोक पांसे से इस्तीफा: माथनकर
Betul Congress News : (बैतूल)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ ज्ञान देव माथनकर  ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि, बैतूल में चाल चरित्र वाली भाजपा नही बल्कि प्रायवेट लिमिटेड भाजपा है। तभी तो एक परिवार के अलावा कभी दूसरा व्यक्ति यहां से ऊपर नही उठ पाया है। कुंबी समाज के प्रतिष्ठित भाजपा नेता अशोक पांसे के साथ जो हुआ वो सबको मालूम है किस तरह उन्हें परेशान करके और दबाव बना कर उनसे इस्तीफा दिलवाया गया। श्री माथनकर ने कहा कि भाजपा की राजनीति में बैतूल कभी भी कुंबी समाज का योग्य नेता बड़े पद पर नही पहुचा है। अशोक पांसे का केंद्रीय सहकारी बैंक से इस्तीफा दिलवाने के पीछे दो कारण है एक तो वे कुंबी समाज से और दूसरा वे पूर्व विधायक अलकेश आर्य के कट्टर समर्थक है।

खबर ये भी हैं : Betul Congress News : हर हाल में आदिवासी समाज सम्मान का जीवन जियेगा, एक नम्बर का बटन दबाओ अपना सम्मान वापस पाओ

अलकेश आर्य ने उन्हें भाजपा किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनवाया था। विज्ञप्ति में बताया गया कि उस समय मीडिया में जो खबरें आई थी उसमें साफ लिखा था कि अशोक पांसे ने दुखी होकर इस्तीफा दिया है। पहले तो उनके खिलाफ माहौल बनाया गया और फिर संचालक मंडल की बैठक बुलाई गई और इस बैठक में इस्तीफे को लेकर चर्चा की गई और इस्तीफा स्वीकार करने का निर्णय लिया गया। अशोक पांसे के इस्तीफा के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई की वर्तमान भाजपा प्रत्याशी हेमंत खंडेलवाल के पारिवारिक मित्र ,कपड़ा व्यवसायी विनय भावसार को अध्यक्ष बनना था जिसके लिए पर्दे के पीछे यह रणनीति बनाई गई थी।

खबर ये भी हैं : Betul Congress News : बैतूल बाजार से छात्रा को लाकर सतपुड़ा वैली में कराया था एडमिशन, परिवार ने दी सच्ची श्रद्धाजंलि

Betul Congress News : स्वेच्छा से नही विनय भावसार को अध्यक्ष बनाने के लिए दिलवाया गया था अशोक पांसे से इस्तीफा: माथनकर

संचालक मंडल की बैठक में जिस तरह अशोक पांसे चुपचाप बैठे रहे और हस्ताक्षर करके बाहर निकल गए इससे लगता है कि वे मानसिक रूप से कितने प्रताड़ित थे। प्रश्न तो यह भी उठता है कि उस समय संचालक मंडल में वरिष्ठ भाजपा नेता और सोनी समाज के सूर्यकांत सोनी ,पवार समाज के नेता रितेश पवार, कुंबी समाज के  संजय माथनकर,किराड़ समाज के वरिष्ठ नेता ललित गडेकर, आदिवासी समाज के देशा सिंह धुर्वे भी संचालक थे क्या वजह थी कि इनमें से किसी को अध्यक्ष नहीं बनाया गया। सिर्फ अपने मित्र विनय भावसार को ही क्यों बनाया गया। ऐसा लगता है कि भाजपा की राजनीति में खंडेलवाल परिवार ही तय करता है कि किसको क्या जिम्मेदारी देनी है।

खबर ये भी हैं : Modi ji live Betul: देखें बैतूल में पीएम नरेंद्र मोदी का लाइव टेलीकास्ट

श्री माथनकर ने कहा कि बसंत माकोड़े बाबा भैया ने भाजपा में कुंबी समाज के सम्मान की बात की थी तो बाबा भैया आपसे ही सवाल है कि आप कुंबी समाज से है भाजपा में सीनियर है ,आप अनुभवी है इसके बावजूद आज आप कहा पर है। आप सोचो आपके मन मे कभी नहीं  आता कि सत्ता और संगठन में ऐसे कई पद हैं जिसके लिए आप योग्य हो फिर आपको  राजनीति में गुमनामी का जीवन क्यों जीना पड़  रहा है। क्या चुनाव के समय आपके नाम का उपयोग सिर्फ विज्ञप्ति के जारी करने के लिए ही होता है। साफ दिख रहा है कि आपकी हालात भी अशोक पांसे जी जैसी ही है।

खबर ये भी हैं : Betul News : श्री माता मंदिर में आज मनाया जाएगा अन्नकूट महोत्सव, होगा विशाल भंडारा 

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button