देश-विदेश

Dry Cleaning At Home : घर पर कंबल चमकाने का ये है दुनिया का सबसे आसान तरीका, बच जाऐंगे ड्राय क्लीनिंग के पूरे पैसे

Dry Cleaning At Home: This is the world's easiest way to shine blankets at home, you will save all the money of dry cleaning.

Dry Cleaning At Home : घर पर कंबल चमकाने का ये है दुनिया का सबसे आसान तरीका, बच जाऐंगे ड्राय क्लीनिंग के पूरे पैसे
Dry Cleaning At Home : घर पर कंबल चमकाने का ये है दुनिया का सबसे आसान तरीका, बच जाऐंगे ड्राय क्लीनिंग के पूरे पैसे
File:WhatsApp logo-color-vertical.svg - Wikimedia Commons  WHATSAPP GROUP
Join Now

Dry Cleaning At Home : ठंडी का मौसम आ गया है। ठंडी के आते ही लोग अपने ठंड के कपड़े निकालने लगते हैं। देश के कई राज्यों में ठंडक ने अपने असर दिखाने लगी है। ठंडक को देखते हुए लोग गर्म कपड़े और कंबल का उपयोग करने लगे हैं। कुछ लोगो कंबल को धूप दिखा देंगे तो काम हो जाएगा और कई लोगों को इसे बाहर ड्राय क्लीनिंग के लिए देना पड़ेगा। कुछ कंबल ऐसे होते हैं जो 800, 1000 या 1500 रुपये तक में भी मिल जाते हैं। ऐसे कंबल में हर साल ड्रॉय क्लीनिंग के लिए 300 रुपये से 500 रुपये खर्च करना काफी महंगा पड़ जाता है।

सोचिए अगर तीन-चार साल लगातार ड्राय क्लीनिंग के लिए 500 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं तो कंबल के दाम से ज्यादा ड्रॉय क्लीनिंग पर ही खर्च हो जा रहा है। ऐसे में कुछ लोगों के मन में ये सवाल आता है कि कंबल को घर पर वाशिंग मशीन में ही धो लिया जाए तो कैसा रहेगा।

खबर ये भी हैं : Betul Crime News : 16 साल की लड़की से छेड़छाड़, युवक को 3 साल की सजा के साथ लगाया जुर्माना

कंबल को धूप में सुखाएं (Dry Cleaning At Home)

भारी कंबल को साफ करने का सबसे देसी और कारगर उपाय है, इसे धूप में रखना। लंबे समय तक पैक कंबल में अजीब तरह की बदबू आने लगती है, जिससे इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इसलिए सर्दियों में कंबल निकालने के बाद इसे 1-2 दिन कड़ी धूप में डाल दें। इससे कंबल से बदबू के साथ बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते हैं। जिससे इसे धोने की जरूरत नहीं पड़ती।

खबर ये भी हैं : IPO New Rules : आज से बदल गए शेयर मार्केट के ये नियम, पैसा लगाने से पहले जरूर जान लें, वरना होगा तगड़ा नुकसान

हल्के कंबल मशीन वॉश करें (Dry Cleaning At Home)

हल्के कंबल को मशीन में आसानी से धोया जा सकता है। लेकिन मशीन वॉश करने से पहले चेक कर लें कि कंबल के लेबल पर ‘मशीन वॉश’ लिखा हो। वाशिंग मशीन में कंबल धोते समय कभी भी गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। इससे कंबल के रोएं खराब हो सकते हैं। इसलिए वाशिंग के लिए हमेशा ठंडे या हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल ही करना चाहिए। वाशिंग मशीन में कंबल धोने के दौरान वाशिंग मशीन में कभी भी ब्लीच, विनेगर या कोई क्लीनिंग प्रोडक्ट न डालें।

खबर ये भी हैं :  Business Idea : बबल पैकिंग का बिजनस शुरू कर महीने के कमाए लाखों रूपए, जाने पूरी डिटेल्‍स

कवर चढ़ा कर रखें

हल्के कंबल और रजाई की सफाई करना आसान होता है। लेकिन मोटे कंबल और रजाई को साफ करना एक मुश्किल काम है। बार बार मोटे कंबल की सफाई और ड्राइक्लीनिंग से बचने के विए अपने कंबल और रजाई में कवर चढ़ कर रखें। ऐसा करने से आपको पूरे कंबल की जगह केवल कवर को ही धोने की जरूरत पड़ती है, जो मुश्किल भरा नहीं होता है। बाजारों में आजकल हर कंबल और रजाई के नाप के कवर मिलने लगे हैं। ऐसे में मोटे कंबल जल्दी गंदे भी नहीं होंगे और बदबू भी नहीं आएगी।

खबर ये भी हैं : Latest blouse Design : Stylish Design के ये ब्लाउज सिंपल साड़ी लुक को भी बनाएंगे खास, दिखेंगी जवां और मॉडर्न

कभी न करें ये गलती (Dry Cleaning At Home)

वाशिंग मशीन में कपड़े साफ करते समय कभी भी गर्म पानी का उपयोग न करें। इससे कंबल के रोएं खराब हो सकते हैं। इसलिए वाशिंग के लिए हमेशा ठंडे या हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल ही करना चाहिए। वाशिंग मशीन में कंबल धोने के समय वाशिंग मशीन में कभी भी ब्लीच, विनेगर या कोई क्लीनिंग प्रोडक्ट न डालें। ध्यान देने वाली बात ये है कि हर कंबल का मटिरियल अलग होता है, इसलिए महंगे कंबल को वाशिंग मशीन में डालने से पहले इंस्ट्रक्शन को ज़रूर पढ़ लें, ताकि वह खराब न हो जाएं।

खबर ये भी हैं :  Betul Crime : परिजनों की पिटाई से युवती की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस, पीएम रिपोर्ट का कर रही इंतजार

File:WhatsApp logo-color-vertical.svg - Wikimedia Commons  WHATSAPP GROUP
Join Now

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button