बैतूल

Betul Politics news : अपना दल के प्रमुख पदाधिकारियों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

Betul Politics news: Apna Dal's key office bearers took Congress membership

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस के लिए संजीवनी

Betul Politics news : अपना दल के प्रमुख पदाधिकारियों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

Betul Politics news : (बैतूल)। कांग्रेस की रीति नीति और जनहित की सोच से प्रभावित होकर प्रमुख राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं सैकड़ो कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में आने का सिलसिला शुरू हो गया है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह कांग्रेस के लिए संजीवनी से कम नहीं है। हाल ही में प्रमुख राजनीतिक दल अपना दल के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश किसान कांग्रेस महामंत्री डॉ.विजय साबले के नेतृत्व में एवं बैतूल के प्रभारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में कांग्रेस संगठन और कार्यकर्ता सदस्यता अभियान चला रहे हैं, जिसके तहत युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने का कम सक्रियता से किया जा रहा है। प्रदेश किसान कांग्रेस महामंत्री डॉ.विजय साबले ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल में मध्य प्रदेश अपना दल की इकाई के सभी महत्वपूर्ण पदाधिकारी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ली है।

Betul Politics news : अपना दल के प्रमुख पदाधिकारियों ने ली कांग्रेस की सदस्यताअपना दल छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वालों में शेषराव नागले प्रदेश महासचिव प्रदेश  सचिव मोहित गुप्ता, प्रदेश महामंत्री मनचित लिखितकर, योगेश श्रीवास्तव, शैलेंद्र पटेल सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अरुण यादव, पीसी शर्मा, जयवर्धन एवं प्रदेश संगठन के पदाधिकारी राजीव सिंह, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी l तथा अनेक मध्य प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button