बैतूल

Betul Samachar : समाजसेवी बंडू लिखितकर के जन्म दिन पर 15 यूनिट हुआ रक्तदान

Betul Samachar: 15 units of blood donated on the birthday of social worker Bandu Likhitakar.

जिला चिकित्सालय में रक्तदाताओं को पौधा देकर किया सम्मानित

Betul Samachar : समाजसेवी बंडू लिखितकर के जन्म दिन पर 15 यूनिट हुआ रक्तदान

WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul Samachar : (बैतूल)। विभिन्न सामाजिक प्रकल्पों में अग्रणी समाजसेवी बंडू लिखितकर के जन्म दिन पर जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें उत्साहित 15 युवाओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया। इस अवसर पर समाजसेवी बंडू लिखितकर ने कहा कि मानव सेवा हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। रक्तदान कर युवाओं ने यह पुनीत कार्य किया है। इससे दूसरे के जीवन को बचाने का पुनीत कार्य तो है ही साथ ही मानव सेवा के दिशा में उल्लेखनीय व सार्थक कदम है जिसके लिए उन्होंने युवाओं को साधुवाद दिया।

खबर ये भी हैं : Betul News : विवेकानंद साहित्य का निशुल्क वितरण

Betul Samachar : समाजसेवी बंडू लिखितकर के जन्म दिन पर 15 यूनिट हुआ रक्तदान

Betul Samachar : समाजसेवी बंडू लिखितकर के जन्म दिन पर 15 यूनिट हुआ रक्तदान

समाजसेवी बंडू लिखितकर ने रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को पौधा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शैलेंद्र बिहारिया, बप्पी भैया, पिंकी भाटिया, शिवम गोवस्वामी, शुभम ठोके, विजय बडौदे, हर्षित शिंदे, बंटी आरसे, दिपांशु माकोड़े, बिट्टू राठौर, बिट्टू ठोके, हिमांशु, महेश, गोल्डी, बंशी आदि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि समाज सेवी बंडू लिखितकर हर साल अपना जन्मदिन सेवा कार्य कर मनाते हैं। श्री लिखितकर का कहना है कि मानव सेवा ही माधव सेवा है, इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से रक्तदाताओं को पौधे देकर रोपण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से कहा कि बढ़ चढ़कर रक्तदान करें और पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं। (Betul Samachar)

खबर ये भी हैं : Betul Today News : कलेक्टर को ब्युरो के कार्यो से कराया अवगत

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button