बैतूल

JAYS News Betul: 15 नवंबर को जिला मुख्यालय पर जयस का विशाल आयोजन, आदिवासी समाज के रंग में रंगेगा बैतूल

JAYS News Betul: On November 15, a huge JAYS event will be organized at the district headquarters, Betul will be painted in the colors of tribal society

JAYS News Betul: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) द्वारा 15 नवंबर को बैतूल के रानी दुर्गावती स्टेडियम और ऑडिटोरियम में एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराएं और विरासत को भव्यता से प्रदर्शित किया जाएगा। इस आयोजन में लगभग 60 हजार से अधिक आदिवासी समुदाय के लोग शामिल होने की संभावना है, जो इसे एक ऐतिहासिक कार्यक्रम बनाएगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राज्य स्तरीय आदिवासी फैशन शो रहेगा, जिसमें विभिन्न आदिवासी पारंपरिक वेशभूषाओं और लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी।

JAYS News Betul: 15 नवंबर को जिला मुख्यालय पर जयस का विशाल आयोजन, आदिवासी समाज के रंग में रंगेगा बैतूल
JAYS News Betul: 15 नवंबर को जिला मुख्यालय पर जयस का विशाल आयोजन, आदिवासी समाज के रंग में रंगेगा बैतूल

JAYS News Betul: 10 नवंबर को रानी दुर्गावती ऑडिटोरियम में कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु एक जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सभी सदस्यों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया और कार्यक्रम की सफलता के लिए अपने विचार व सुझाव साझा किए। बैठक में आदिवासी फैशन शो, सांस्कृतिक गतिविधियों और आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा पर गहन चर्चा की गई। जयस के नेतृत्व में इस आयोजन के लिए पूरे राज्य से आदिवासी समाज के लोग एकत्रित होंगे, जो अपने पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज की सांस्कृतिक धरोहर का गौरव बढ़ाएंगे। 

JAYS News Betul: बैठक में पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता हुए शामिल

JAYS News Betul: 15 नवंबर को जिला मुख्यालय पर जयस का विशाल आयोजन, आदिवासी समाज के रंग में रंगेगा बैतूल
JAYS News Betul: 15 नवंबर को जिला मुख्यालय पर जयस का विशाल आयोजन, आदिवासी समाज के रंग में रंगेगा बैतूल

बैठक में जयस जिलाध्यक्ष संदीप कुमार धुर्वे, जयस जिला संरक्षक राजा धुर्वे जयस जिला कार्य. अध्यक्ष सुनील करोचे,जयस जिला प्रभारी महेश शाह उइके,जयस जिला उपाध्यक्ष रितिक बाबा परते, जयस जिला आईटी सेल प्रभारी रामदीन इवने, ब्लॉक अध्यक्ष मनीष परते, घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अध्यक्ष दीपक अहाके, मुलताई अध्यक्ष गुड्डू अहाके, प्रदेश महासचिव राजरावण परते, जयस मिडिया प्रभारी सौरभ सलामे, नगर अध्यक्ष राजू उइके, प्रियांश कुमरे जयस,विकास उइके, संदीप उइके, सतीश उइके आदि जयस कार्यकर्त्ता एवं नारी शक्ति शामिल हुए |

JAYS News Betul: मंच पर दिखेगी आदिवासी संस्कृति की झलक

जयस जिलाध्यक्ष संदीप कुमार धुर्वे ने बताया राज्य स्तरीय आदिवासी फैशन शो में आदिवासी समाज के विभिन्न समुदायों से आए कलाकार मंच पर अपनी विशेष सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत करेंगे। पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा और लोकनृत्य के माध्यम से आदिवासी समाज की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। आदिवासी समाज की विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि का यह उत्सव समाज को एकजुटता और गौरव का अनुभव कराएगा। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय समिति ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं, ताकि कार्यक्रम निर्विघ्न संपन्न हो सके।

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Kartik Trivedi

Kartik Trivedi is the Editor in Chief of Yatharth Yoddha Digital Desk and He is also the youngest Publisher and Editor of Medhavi Samachar.

Related Articles

Back to top button