Betul Samachar : (बैतूल)। संगीत नाटक अकादमी एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आदिम कल्चरल एंड वेलफ़ेयर सोसायटी बैतूल द्वारा 6 अगस्त 2023 को दिन रविवार को अग्रसेन भवन घोड़ाडोंगरी में सुरेंद्र वर्मा द्वारा लिखित एवं राकेश वरवड़े द्वारा निर्देशित नाटक मरणोपरांत का मंचन किया गया।
इस अवसर पर नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश की नाट्य संस्था ऋतु रंगशाला आर्ट्स एंड कल्चर, गोटेगॉव द्वारा कलीम ज़फ़र के निर्देशन में रंग संगीत की प्रस्तुति दी गई एवं आयुष सिंह द्वारा स्वरचित कविता एवं गगनराज उईके द्वारा भवानी प्रसाद मिश्र की कविता का पाठ किया गया। दर्शकों ने इस रंगमंचीय प्रस्तुति का जोरशोर से आनंद लिया।



