बिज़नेस

Indigo Flight : एयरलाइंस ने शुरू की मनमानी, अब पसंदीदा सीट पर बैठने के लिए देने होंगे एक्सट्रा पैसे

Indigo Flight: Airlines started arbitrariness, now you will have to pay extra money to sit on favorite seat

 

Indigo Flight : एयरलाइंस ने शुरू की मनमानी, अब पसंदीदा सीट पर बैठने के लिए देने होंगे एक्सट्रा पैसे

WHATSAPP GROUP
Join Now

Indigo Flight : यदि आपका ज्यादातर आना जाना फ्लाइट्स से होता हैं तो ये खबर आपके लिए है। एयरलाइन ने फ्लाइट की सबसे आगे की पंक्ति में अतिरिक्त लेगरूम चाहने वाले यात्रियों के लिए चार्ज बढ़ा दिया है। दरअसल, आगे की पंक्ति में पैर फैलाने की ज्यादा जगह होती है। ऐसे में यात्रियों को कंफर्ट फील होता है। अब इस कंफर्ट के लिए यात्रियों को 2000 रुपये तक खर्च करने होंगे। (Indigo Flight)

खबर ये भी हैं : Honor 90 5G : 200MP कैमरा वाला Honor 90 5G स्मार्टफोन सेल में मिल रहा 11 हजार रुपये सस्ता, लिमिटेड ऑफर जल्दी करें

क्‍या है इंडिगो का नया प्‍लान (Indigo Flight)

इंडिगो की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, अगर कोई यात्री A321 एयरक्राफ्ट में सबसे आगे वाली पंक्ति में खिड़की वाली सीट या किनारे की सीट बुक करता है, जिसमें एक्‍स्‍ट्रा लेग रूमें रहता है तो उसे 2,000 रुपये ज्‍यादा भुगतान करने होंगे। इस एयरक्राफ्ट में 232 सीटें होती हैं। इसमें से सबसे आगे वाली पंक्ति में बुक कराने पर यह चार्ज देना पड़ेगा।

खबर ये भी हैं : Ather 450 Apex : धांसू फीचर्स के साथ लॉन्‍च हुआ Ather 450 Apex, सिंगल चार्ज में देगा 157km की रेंज, जानें कीमत

Indigo Flight : एयरलाइंस ने शुरू की मनमानी, अब पसंदीदा सीट पर बैठने के लिए देने होंगे एक्सट्रा पैसे

फ्यूल चार्ज को किया था बंद (Indigo Flight)

पिछले हफ्ते इंडिगो एयरलाइन ने यात्रियों से वसूला जाने वाला फ्यूल चार्ज वापस ले लिया था। इस कदम से कुछ लंबी दूरी के मार्गों पर फ्लाइट किराए में 1,000 रुपये तक की कमी आने का अनुमान है। एयरलाइन ने एटीएफ (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) की कीमतों में उछाल के बाद छह अक्टूबर, 2023 से फ्यूल चार्ज वसूलना शुरू किया था। दूरी के आधार पर फ्यूल चार्ज की मात्रा 300 रुपये से लेकर 1,000 रुपये तक तय की गई थी। अपने परिचालन का विस्तार कर रही एयरलाइन ने कहा कि एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में हालिया कटौती के बाद इंडिगो ने यह फैसला लिया है।हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें। (Indigo Flight)

खबर ये भी हैं : Poco X6 Pro : 64MP कैमरा और 12GB रैम के साथ लॉन्‍च होगा Poco X5 Pro, सारे बजट फोन्स की करेगा छुट्टी, जानें कीमत 

मनमानी पर भड़क उठे लोग (Indigo Flight)

एयरलाइंस की इस मनमानी पर यात्रियों ने जमकर गुस्‍सा उतारा और सोशल मीडिया पर कंपनी के खिलाफ लिखना शुरू कर दिया। @ideasingh आईडी से एक एक्‍स (टि्वटर) यूजर ने लिखा, ‘अगला चार्ज पेशाब करने के लिए वसूला जाएगा। फिर किताब बढ़ने के लिए लाइट जलाई तो ज्‍यादा पैसे देने पड़ेंगे। इसके अलावा नैपकिन और कुशन पर ज्‍यादा चार्ज वसूलने के बाद फ्लाइट में सांस लेने पर भी चार्ज वसूला जा सकता है। ’ (Indigo Flight)

खबर ये भी हैं : Mercedes benz GLS Facelift : Mercedes benz ने लॉन्च की GLS Facelift, कीमत और फीचर्स जान उड़ जायेंगे होश

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button