Betul News : जिले की पांचो विधानसभाओं में ऐतिहासिक जीत पर भाजपा जिलाध्यक्ष का किया अभिनंदन
Betul News: BJP District President congratulated on the historic victory in the five assemblies of the district.

|
Betul News : (बैतूल)। जिले की पांचो विधानसभा सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर बैतूल विधानसभा के मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन पहुंचकर जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला का फूलमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्षो ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि हमारे जिलाध्यक्ष बबला भैया के कुशल नेतृत्व में जीत का सिलसिला निकाय चुनाव और ग्रामीण निकायोें से शुरू हुआ तो बैतूल जिले की पांचो विधानसभाओं में भी भाजपा ने क्लिन स्वीप किया और जिले को कांग्रेस मुक्त बना दिया।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : नवनिर्वाचित विधायक हेमंत खंडेलवाल का रघुवंशी समाज ने किया भव्य स्वागत
Betul News : जिले की पांचो विधानसभाओं में ऐतिहासिक जीत पर भाजपा जिलाध्यक्ष का किया अभिनंदन
उन्होने कहा कि जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला की कुशल कार्यशैली से हर कार्यकर्ता पूरे चुनाव के समय उत्साह के साथ जीत के प्रति आश्वस्त होकर अपनी जिम्मेदारी को निभाता रहा। अध्यक्ष जी के निर्देशो पर बूथ सम्मेलन के साथ साथ विधानसभावार कार्यकर्ताओं के लगातार सम्मेलनो में भी अध्यक्ष जी पूरे जिले में भाजपा की जीत का मंत्र साझा करते थे। इसी मंत्र को लेकर हर कार्यकर्ता चल रहा था।
पिछले विधानसभा चुनाव के परिणाम प्रतिकुल होने के बाद भी मंडल के कार्यकर्ताओ में उत्साह भरने का काम जिलाध्यक्ष जी के उदबोधनों ने किया। उत्साही कार्यकर्ताओं ने परिश्रम किया और जनता ने विश्वास किया। जिलाध्यक्ष जी के अभिनंदन अवसर पर जिला महामंत्री सुधाकर पंवार, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, सुनील पंवार, नीतिन बारस्कर, नीतू पटेल सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : सहायक मंडल इंजीनियर ने किया सरकारी राशि का अपव्यय
|



