Betul News : स्टेडियम में आज होगा देश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों का जमावड़ा
Betul News: There will be a gathering of players from different districts of the country in the stadium today.
बुधवार रेड डायमंड और रघुकुल एकेडमी के बीच खेला गया पहला मुक़ाबला

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul News : (बैतूल)। लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित टी-10 लीग टूर्नामेंट में बुधवार को दिन के तीन मुक़ाबले खेले गए। पहला मुक़ाबला रेड डायमंड और रघुकुल एकेडमी के बीच खेला गया। रेड डायमंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। शिवाजी ने दस ओवर में 120 रनों का टारगेट दिया और जवाब में रघुकुल 91 रन ही बना पाई और रेड डायमंड 28 रनों से मैच जीत गई। इस मैच का मेन ऑफ़ द मैच रोशन को दिया गया।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : मेटल क्राफ्ट में तीन दिवसीय क्राफ्ट डिमोस्ट्रेशन कम अवेयरनेस प्रोग्राम के आयोजन का समापन -1
Betul News : स्टेडियम में आज होगा देश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों का जमावड़ा
टूर्नामेंट के अध्यक्ष रानू वर्मा ने बताया दिन का दूसरा मुक़ाबला सोनी इलेवन और एसआरके क्लब के बीच खेला गया जिसमें सोनू क्लब ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी का निर्णय लिया। निर्धारित दस ओवर में 54 रन पर आल आउट हो गई और यह मैच 7 विकेट से एसआरके जीत गई। इस मैच का मेन ऑफ़ द मैच लवकुश को दिया गया। टूर्नामेंट के उपाध्यक्ष डॉ.वरुण वर्मा ने बताया कि पहले मैच की विजेता रेड डायमंड और दूसरे मैच की विजेता एसआरके क्लब के बीच खेला गया।
खबर ये भी हैं : Betul News : राजाबरारी एस्टेट में 6 दिवसीय सोशल सर्विस शिविर संपन्न
Betul News : स्टेडियम में आज होगा देश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों का जमावड़ा
रेड डायमंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवर में 92 रन बनाए। 93 रनों का पीछा करने उतरी एसआरके क्लब 89 रन बना पाई और यह मुक़ाबला 6 रनों से जीत लिया। इस मैच का मेन ऑफ़ द मैच ऋषभ को दिया गया। जिन्होंने 17 गेंदों में 39 रन बनाये। टूर्नामेंट के सचिव मोइज़ मंसूरी ने बताया कि बुधवार 21 दिसंबर को इस टूर्नामेंट में देश के विभिन्न जिलो के खिलाड़ी आयेंगे और आज भी इस टूर्नामेंट के रोमांचक तीन मुक़ाबले खेले जाएंगे।
खबर ये भी हैं : Betul News : 82 वर्षीय बुजुर्ग की षडयंत्र पूर्वक हड़पी जमीन



