Missing Poklen Machine Betul: कलेक्टर साहब भी हैंडिल नहीं कर पा रहे गायब पोकलेन का मामला
Missing Poklen Machine Betul: Even the collector is unable to handle the case of the missing Poklen
Missing Poklen Machine Betul: 18 मार्च 2025 को आठनेर के तिलकंद लहपुरे अपने कृषि भूमि में कुआं खुदाई का काम करवा रहे थे। यहां पर ब्लॉस्टिंग की सूचना पर नायब तहसीलदार आठनेर, पुलिस प्रशासन और राजस्व निरीक्षक द्वारा संयुक्तम कार्रवाई कर दो ट्रैक्टर और एक पोकलेन, दस्तावेजों के अपूर्ण होने पर ये तीनों वाहन जब्त किए थे।

Missing Poklen Machine Betul: थाने में सिर्फ 2 ट्रैक्टर
लेकिन थाने में केवल दो ट्रैक्टर ही दिखाई दिए पोकलेन नदारद थी, लगातार इस मामले की पड़ताल कर समाचार प्रकाशित किया गया।
Missing Poklen Machine Betul: कलेक्टर भी नहीं ढूंढ पाए पोकलेन
अब यह मामला कलेक्टर के पास तक पहुंच चुका है, लेकिन पिछले 15 दिनों में कलेक्टर भी इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी नहीं कर पाए हैं, कार्रवाई करने वाले जिम्मेदार अधिकारी और पुलिस दोनों के कर्ताधर्ताओं बड़ी खूबसूरती के साथ मामले को सुलटाने का काम किया है।
Missing Poklen Machine Betul: सच्चाई से पीछा छुड़वाते है अधिकारी
पहले तो पोकलेन की पूरी सच्चाई सामने रखने से अधिकारी बचते रहे, इसके बाद यह मामला अब कलेक्टर के पास पहुंच गया है, लेकिन बावजूद इसके पोकलेन मामलें में कोई संतोषजनक अपडेट नहीं है।

Missing Poklen Machine Betul: अब कमिश्नर ही ढूंढेंगे पोकलेन
अब ऐसा महसूस हो रहा है जैसे कलेक्टर के बाद सीधे कमिश्नर ही मैदान में आकर पोकलने की पतासाजी में अपनी भूमिका निभा सकते हैं।
____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



