छिंदवाड़ा

Mohkhed Today News : विकसित भारत संकल्प यात्रा में नागरिकों तक पहुंचकर दिया जा रहा योजनाओं का लाभ : शयामू साहू

Mohkhed Today News: Benefits of schemes are being given to citizens by reaching out to them in Vikas Bharat Sankalp Yatra: Shayamu Sahu

Mohkhed Today News : विकसित भारत संकल्प यात्रा में नागरिकों तक पहुंचकर दिया जा रहा योजनाओं का लाभ :शयामू साहू

 WHATSAPP GROUP
Join Now

Mohkhed Today News : विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाईल वैन शनिवार को ग्राम पंचायत सतनूर में पहुंचकर शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान किया। इस दौरान सभी ने विकसित भारत के निर्माण के लिए शपथ ली। ग्राम पंचायत में जागरूकता वैन एवं शिविर के माध्यम से हितग्राहियों को जानकारी प्रदान करने के साथ मौके पर लाभन्वित भी किया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में मोबाईल वैन का स्वागत किया गया। वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का वाचन किया गया।

खबर ये भी हैं : Chhindwara News : कलेक्टर के आदेशो का मोहखेड तहसीलदार समेत अधिकारी बनाते रहे मजाक

इस अवसर पर सभी ने विकसित भारत के लिए संकल्प लिया एवं चलचित्र के माध्यम से विकसित भारत के उद्देश्य की सामान्य जानकारी दी गई।विकसित भारत संकल्प यात्रा में बाल विकास, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग,राजस्व विभाग,जलनिगम विभाग, उधानिकी विभाग के स्टाल लगाकर सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताया गया। इसके साथ ही उपस्थित सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा मंडल मोहखेड़ पूर्व अध्यक्ष श्री शयामू साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कार्यकाल में देश-प्रदेश में चौमुखी विकास हुआ है।

खबर ये भी हैं : Chhindwara News : डॉ. अरुण खोबरे का नाम मैजिक बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज

देष के प्रत्येक तबके के पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना से अनेके पात्रों हितग्राहियों को अपने सपना का घर मिला है। आयुष्मान कार्ड से गरीब बिमार व्यक्ति का निषुल्क इलाज हो रहा है। सरकार गरीब कल्याण की योजनाऐं बना रही है। हर पात्र हितग्राही को उसकी योजना में लाभ दिलवाया जाएगा। श्री साहू ने कहा कि इस यात्रा का उददे्ष्य है कि गरीब तबके के पात्र हितग्राही जो लाभ लेने से वंचित रह गए है, उन्हें शासन की योजना का लाभ मिले। यह रथ प्रत्येक पंचायत में जाकर योजनाओं की जानकारी देगा और पात्र वंचितों को लाभ मिलेगा। (Mohkhed Today News)

खबर ये भी हैं : Chhindwara News : सर्वोदय अहिंसा ने किया जिला जेल में सत्संग का आयोजन

स्वसहायता समूह से जुडने के बाद महिला सषक्त बनी है। उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। हमारी सरकार गरीब तबके के लोगो के लिए लगातार योजनाऐं बना कर हर पात्र हितग्राही को लाभ देने का प्रयास कर रही है। ऐसी ही एक जनहित योजना है जल जीवन मिशन, जिसमें हर एक व्यक्ति को टोटी के माध्यम से पानी की सुविधा प्राप्त हुई है इतने बड़े देश में यह कल्पना करना मुमकिन नहीं था परंतु प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इसे साकार रूप दिया और घर की महिलाओं, बेटियों को पानी ढोने के काम से मुक्त किया। (Mohkhed Today News)

कई विभागों के स्टाल से कर्मचारी रहे नदारद (Mohkhed Today News)

विकसित भारत संकल्प यात्रा में तहसीलदार, खाध विभाग अधिकारी,आजीविका मिशन अधिकारी,मनरेगा विभाग अधिकारी,पीएम आवास अधिकारी,शिक्षा विभाग अधिकारी,क्रषि विभाग अधिकारी समेत अन्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी नदारद रहे, जिससे ग्रामीणों की जिज्ञासा मन में ही रही। नोडल अधिकारी ने बताया कि अनुपस्थित कर्मचारियों की सूचना उच्च अधिकारियों को कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी। संकल्प यात्रा जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम से नदारद रहना निंदनीय है।

खबर ये भी हैं : Chhindwara News : कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक हुईं

इस दौरान कार्यक्रम मे भाजपा मंडल सावरी महामंत्री भगवानदास घाघरे,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूरकांत गाडरे,पूर्व अंतोदय अध्यक्ष सुभाष डिगरसे,भाजपा मंडल मोहखेड़ युवा मोर्चा पूर्व अध्यक्ष शयामू साहू,ओबीसी मंडल अध्यक्ष जुगल महाजन,युवा मोर्चा मंडल महामंत्री संदीप चौधरी,ओबीसी मंडल महामंत्री प्रवीण साहू,एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनोद वसतराने,संतोष साहू,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुंदर पवार,सरपंच विनायक डिगरसे, सीईओ भागचंद टिमहरिया,नोडल अधिकारी नेपालशा उइके,सचिव मदन पाठे समेत विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। (Mohkhed Today News)

खबर ये भी हैं : Chhindwara Today News : हिट एंड रन : एएसआई की मौत, चेक पोस्ट पर बोलेरो चालक ने एएसआई को रौंदा

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button