बैतूल

Ghodadongri News: रानीपुर जोड़ पर अतिक्रमण बना दुर्घटनाओं का कारण, जिम्मेदार अधिकारी बेखबर

Ghodadongri News: Encroachment on Ranipur joint becomes the cause of accidents, responsible officer unaware

Ghodadongri News: घोड़ाडोंगरी तहसील के रानीपुर जोड़ पर अतिक्रमण ने विकराल रूप धारण कर लिया है। कोरोना काल के दौरान अस्थायी रूप से बनाई गईं दुकानें अब स्थायी मार्केट में तब्दील होती जा रही हैं। यह अतिक्रमण रेलवे पटरी और हाईवे रोड के आसपास तेजी से फैल रहा है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है।  

Ghodadongri News

Ghodadongri News: एमपीईबी की जमीन पर कब्जा

यह इलाका मध्य प्रदेश विद्युत मंडल (एमपीईबी) की जमीन के अंतर्गत आता है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, एमपीईबी के अधिकारियों की मिलीभगत से इस जमीन पर अतिक्रमण हुआ है। पहले कुछ अस्थायी दुकानें थीं, लेकिन अब चारों ओर दुकानें और तिरपाल लगाकर कब्जा कर लिया गया है। शिकायतों के बावजूद एमपीबी के अधिकारियों ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।  

Ghodadongri News: सड़क तक पहुंचा अतिक्रमण, बढ़ रहीं दुर्घटनाएं

अतिक्रमण इतना बढ़ चुका है कि सड़क तक दुकानों का विस्तार हो गया है। लोग मेन रोड पर वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते इन दुकानों को नहीं हटाया गया, तो भविष्य में पक्की दुकानों का निर्माण हो जाएगा, जिसे हटाना बेहद कठिन होगा।  

Ghodadongri News

Ghodadongri News: जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त

सूत्रों के मुताबिक, कब्जा की गई जमीन अब 20-30 हजार रुपये में बेची जा रही है। कुछ व्यापारियों ने हरा तिरपाल लगाकर पूरी जमीन पर कब्जा कर लिया है। यहां तक कि घोड़ाडोंगरी में दुकानदार भी इस अवैध कब्जे में शामिल बताए जा रहे हैं।  

Ghodadongri News: प्रशासन की लापरवाही

अतिक्रमण की समस्या पर जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी जारी है। तहसीलदार घोड़ाडोंगरी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।  

Ghodadongri News

एसडीएम शाहपुर अभी जीत सिंह का कहना है, “हमें इस मामले की जानकारी मिली है। अतिक्रमण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।”  

Ghodadongri News: रानीपुर जोड़ पर अतिक्रमण केवल स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम नहीं है, बल्कि यह जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों की जिम्मेदारी से बचने का उदाहरण है। यदि समय पर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है।

राजेश नागदे की खबर ✍️ 

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button