CrimeIndore

Dhar Crime News: लेखापाल रिश्वत लेते रंगे हाथो हुए गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

Dhar Crime News: Accountant arrested red handed while taking bribe, big action by Lokayukta

Dhar Crime News: भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए इंदौर लोकायुक्त इकाई ने एक बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के निर्देश अनुसार जनपद पंचायत कार्यालय गंधवानी के लेखापाल मनोज कुमार बैरागी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। 

Dhar Crime News: Accountant arrested red handed while taking bribe, big action by Lokayukta
Dhar Crime News: लेखापाल रिश्वत लेते रंगे हाथो हुए गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

Dhar Crime News: पंचायत के निर्माण कार्य की शेष राशि पर मांगी थी रिश्वत

ग्राम पंचायत बलवारी कला के सरपंच प्रतिनिधि गुलाब सिंह अजनारे ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। पंचायत द्वारा 10 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा था, जिसमें से 3 लाख रुपये की पहली किस्त जारी हो चुकी थी। शेष राशि के लिए लेखापाल बैरागी को मांग पत्र तैयार कर जिला पंचायत कार्यालय भेजना था। लेकिन इसके लिए उन्होंने सरपंच प्रतिनिधि से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग।

Dhar Crime News: शिकायत पर हुई तुरंत कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त राजेश सहाय को इस मामले की शिकायत मिलने के बाद, शिकायत की सत्यता की जांच की गई। शिकायत के सत्यापन के दौरान बातचीत में रिश्वत की मांग पाई गई। जिसके बाद शनिवार को लोकायुक्त टीम ने योजना के तहत लेखापाल को रंगे हाथ पकड़ने की तैयारी की और सफलतापूर्वक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया।

Dhar Crime News: 40 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

शनिवार को दोपहर एक बजे के करीब जनपद पंचायत कार्यालय गंधवानी में लोकायुक्त टीम ने लेखापाल मनोज कुमार बैरागी को उनके कार्यालय कक्ष में 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Dhar Crime News: 40 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार
Dhar Crime News: 40 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

Dhar Crime News: भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त संदेश दिया

इस कार्रवाई के माध्यम से लोकायुक्त ने यह संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में कोई रियायत नहीं दी जाएगी। लोकायुक्त विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सचेत किया है कि भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई होगी और दोषियों को सजा होंगी।

_____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button