Chhindwara News : देवगढ़ के साप्ताहिक बाजार में मतदाता जागरूकता रैली का हुआ आयोजन
Chhindwara News : Voter awareness rally organized in weekly market of Devgarh
Chhindwara News : मोहखेड़ विकासखंड के बीआरसी एवं ब्लाक स्वीप नोडल अधिकारी संगीत जैन तथा बीएसी अरविंद भट्ट के मार्गदर्शन में पांढुर्णा विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी अंचल के ग्राम देवगढ़ में साप्ताहिक हाट बाजार के दिन मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से हाई स्कूल के विद्यार्थियों के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। ग्राम देवगढ़ में साप्ताहिक बाजार के दिन कलकोट, ऊपरीढाना ,विजयगढ़,घोघराढाना सहित आसपास के ग्राम के ग्रामीणजन एकत्रित होते हैं देवगढ़ हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्यअजीत कुमार टोप्पो, प्राथमिक शाला प्रधान पाठक भागवत राव बन्नाइत,सुदामा कुसनेकर, राजेन्द्र नायक, कमल कुमार, सचिव राधेश्याम पवार,रोजगार सहायक सुनील पाठे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती ममता बागड़े, दीपा कुमरे ने बाजार में हाई स्कूल के विद्यार्थियों के साथ रैली निकालकर सारे काम छोड़ दो- सबसे पहले वोट दो, लोकतंत्र की जान- निष्पक्ष मतदान, जाति पर न धर्म पर- वोट करेंगे कर्म पर आदि नारों के साथ निस्वार्थ,निष्पक्ष, निर्भीक मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया।



