बैतूल

Betul Today News : पाथाखेड़ा क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में संयुक्त मोर्चा ने किया हड़ताल का आव्हान

Betul Today News: United Front calls for strike to protest against increasing criminal incidents in Pathakheda area.

विधायक, पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्रीय महाप्रबंधक, वेकोलि पाथाखेड़ा को सौंपा ज्ञापन

Betul Today News : पाथाखेड़ा क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में संयुक्त मोर्चा ने किया हड़ताल का आव्हान

WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul Today News : (बैतूल)। पाथाखेड़ा क्षेत्र में बढ़ती हुई आपराधिक घटनाओं एवं कामगारों, कर्मचारियों पर लगातार हो रहे हमलों के विरोध में शुक्रवार को संयुक्त मोर्चा बीएमएस, एटक, एचएमएस, इंटक एवं सीटू ने संयुक्त रूप से हड़ताल करने का आव्हान किया है। विधायक योगेश पंडाग्रे, पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्रीय महाप्रबंधक, वेकोलि पाथाखेड़ा को सौंपे आवेदन में संयुक्त मोर्चा ने औद्योगिक विवाद अधिनियम-1947 की धारा-22 के तहत हड़ताल करने की सूचना दी है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि कुछ कामगारों, कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटनाएं तथा प्राणघातक हमलों से क्षेत्र के कामगार एवं कर्मचारियों में भय का वातावरण व्याप्त हो रहा है।

संयुक्त मोर्चा ने अपनी प्रमुख मांगों में एनटी की सुविधा चालू करने, क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सी.आई.एस.एफ. की व्यवस्था, सुरक्षा प्रहरियों को नये आर्म देने, चारों दिशा सारनी से घोड़ाडोंगरी तक कबाड़ की दुकान बंद करने, क्षेत्र के सभी सुरक्षा प्वाइंट पर डबल सुरक्षा प्रहरी एवं सी.सी.टी.वी. कैमरे के साथ सायरन की व्यवस्था करने, खदानों एवं कालोनियों में पुलिस टीम के साथ पेट्रोलिंग, आई. ट्रिपल सी में तीनों पालियों में सातों दिन ड्यूटी लगाने, तवा टू खान के कामगार जो बस से ड्यूटी आना-जाना करते हैं। (Betul Today News)

खबर ये भी हैं : Betul Accident News : दो बाइक की जबरदस्‍त टक्कर में बेटे की हुई मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

Betul Today News : पाथाखेड़ा क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में संयुक्त मोर्चा ने किया हड़ताल का आव्हान

बस की व्यवस्था को ठीक करने, क्षेत्र में सुरक्षा प्रहरियों के हथियारों (बंदुक) के लाईसेंस को रिन्युअल करने, सुरक्षा प्वाइंट पर सुरक्षा प्रहरियों का शिफ्ट रोटेशन एवं इकाई परिवर्तित करने, क्षेत्र में वेलफेयर के कार्यों को सुचारू रूप से समय सीमा में करने, जनरल मजदूर या ठेका श्रमिकों को बगैर प्रशिक्षण बारूद एवं टिम्बर का कार्य नहीं देने, रोड सेल में चल रहे अनैतिक कार्य पर रोक लगाने, सेवानिवृत्त कामगारों को सेवानिवृत्ति तिथि पर ही पी.एफ. एवं गेच्युटी का भुगतान के साथ ही सेवानिवृत्त हो चुके कामगारों/कर्मचारियों को उनके एरियर का भुगतान शीघ्र करने, बिजली विभाग में ब्रेकडाऊन अटेन्ड करने हेतु पर्याप्त मैनपावर, क्षेत्र के सभी सुरक्षा प्वाइंट पर एल.आर.ई.डी. उपकरणों की व्यवस्था, सभी इकाईयों पर नसेफ प्रेक्टीस पर रोक कालोनियों में 24 घंटे बिजली की सप्लाई, पानी की पर्याप्त व्यवस्था पर्याप्त चिकित्सक की व्यवस्था करने की मांग की। (Betul Today News)

खबर ये भी हैं : Royal Enfield Hunter New : दो नये गजब कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च हुई New एनफील्ड 350, बाइक देखकर दीवाने हुए लोग, जानें कीमत

कबाड़ दुकानों को तत्काल बंद करने की मांग (Betul Today News)

इसके साथ ही एसपी को सौंपे आवेदन में बी.एम.एस., एटक, एच.एम. एस. इंटक एवं सीटू ने सारणी से घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में संचालित कबाड़ी की दुकानों को तत्काल बंद करने की मांग की है। संयुक्त मोर्चा ने बताया कि पाथाखेड़ा क्षेत्र की खदानों, कालोनियों एवं कालोनी के बिजली सबस्टेशनों पर कामगारो और उनके परिवारजनों पर आए दिन प्राणघातक हमले हो रहे हैं। पाथाखेड़ा क्षेत्र की चौकी एवं थाने में पर्याप्त एवं प्रभावशील पुलिस अधिकारी और बल देंने की मांग की गई।

खबर ये भी हैं : Betul News : साहू समाज का हल्दी कुमकुम समारोह 15 जनवरी को होंगा

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button