Betul News: बच्चों को बाल अधिकार, बाल श्रम और बाल विवाह पर दी विस्तृत जानकारी,स्कूली बच्चों को बाल मजदूर नहीं बनने की दिलाई शपथ
Betul News: Detailed information given to children on child rights, child labor and child marriage, school children administered oath not to become child laborers

कन्या विद्यालय शाहपुर में भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Betul News: (बैतूल)। प्रदीपन संस्था और कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन द्वारा बाल अधिकार सुरक्षा ऐक्सेस टू जस्टीस परीयोजना के अंतर्गत शाहपुर ब्लॉक के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर कन्या विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों के साथ भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें 350 स्कूली बालिकाएं एवं शिक्षक उपस्थित थे। चाइल्डलाइन कोऑर्डिनेटर दीपमाला ने बच्चों को बाल अधिकार, बाल श्रम, बाल विवाह पर विस्तृत जानकारी दी। काउंसलर चारू वर्मा द्वारा बच्चों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के बारे में बताया कि जब भी कोई आपको गलत तरीके से टच करें तो उसका विरोध करें और उसके बारे में माता-पिता और स्कूल शिक्षकों को बताएं।
संस्था कार्यकर्ता सुनील कुमार ने बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 की जानकारी देते हुए बताया कि यह नंबर 0 से 18 वर्ष के बच्चों की मदद के लिए 24 घंटे उपलब्ध है। जब भी आप किसी मुसीबत में हो तो आप 1098 पर कॉल कर सकते हैं। अंत में सभी बच्चों द्वारा यह शपथ ली गई कि कोई भी बच्चा बाल मजदूर नहीं बनेंगे, बाल विवाह नहीं करेंगे और किसी बच्चों का बाल विवाह की सूचना मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल कर सूचना देंगे।



