बैतूल

Betul Police News: 2 राज्य और 6 जिलों से 27 लाख के 131 मोबाइल बरामद, बैतूल पुलिस की बड़ी उपलब्धि

Betul Police News: 131 mobiles worth 27 lakh recovered from 2 states and 6 districts, big achievement of Betul Police

Betul Police News: 2 राज्य और 6 जिलों से 27 लाख के 131 मोबाइल बरामद, बैतूल पुलिस की बड़ी उपलब्धिBetul Police News: पुलिस प्रेस नोट के अनुसार पुलिस अधीक्षक बैतूल सिद्धार्थ चौधरी के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक बैतूल नीरज सोनी के मार्गदर्शन में जिले में गुम हुए मोबाईल की शिकायतों में त्वरित कार्यवाही करने व गुम मोबाईल सर्च करने के निर्देश मिलने थे।

कार्यालय सायबर सेल बैतूल द्वारा वर्ष 2022- 2023 में गुम मोबाईल के आवेदन में सम्बन्धित थाने की मदद से प्रदेश के विभिन्न जिले हरदा, ग्वालियर, गुना, छिन्दवाडा, नागपुर एवं बैतूल जिले से कुल 131 नग मोबाईल कीमत लगभग 27,74,766 (सताइस लाख चौहत्तर हजार सात सौ छियासठ) के बरामद कर विभिन्न आवेदकों को जिला पुलिस कप्तान श्री सिद्धार्थ चौधरी एवं सायबर टीम द्वारा लौटाये गये।

Betul Police News: 2 राज्य और 6 जिलों से 27 लाख के 131 मोबाइल बरामद, बैतूल पुलिस की बड़ी उपलब्धिउपरोक्त मोबाइल अधिकतर बाजार हाट में लापरवाही से गिरने भीड़ वाले इलाकों में भूलने से गुम हुए थे। साइबर की टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देशन में लगातर सर्चिंग की जारी थी, जिस कारण परिणामस्वरूप बड़े स्तर पर मोबाईल बरामद हुए।

मोबाईल वितरण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक बैतूल ने कहा कि “आज के समय में मोबाइल बहुत महत्वपूर्ण साधन बन गया है जो मानव को सामान्य जिंदगी को प्रभावित करता है अतः मोबाइल के उपयोग के दौरान विभिन्न प्रकार की साइबर अपराधों की जानकारी होना अनिवार्य है। मोबाइल में अपना पर्सनल डाटा, पासवर्ड एवं बैंक डिटेल को सेव करके ना रखें, अन्यथा मोबाइल गुमने पर इसका उपयोग अन्य अपराधों पर किया जा सकता है।” उन्होंने साइबर सेल को लगातर साइबर अपराधों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम भी चलाने के निर्देश दिए।

उपरोक्त मोबाइल खोजने में पुलिस अधीक्षक कार्यालय सायबर सेल में पदस्थ आरक्षक राजेन्द्र धाड़से, आरक्षक दीपेन्द्र सिंह, आरक्षक बलराम राजपूत, आरक्षक चन्द्रपाल सरयाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

पुलिस ने की यह अपील

Betul Police News: 2 राज्य और 6 जिलों से 27 लाख के 131 मोबाइल बरामद, बैतूल पुलिस की बड़ी उपलब्धिजिला पुलिस / सायबर टीम आपसे सभी आम जनता से निवेदन करती है कि गाँव/शहर में लगने वाले बाजार हाट में एवं अन्य व्यस्ततम क्षेत्रों में मोबाईल फोन सावधानी पूर्वक सुरक्षित रखें। कभी भी भीड़ भाड़ वाले स्थान में सामने के जेब में लापरवाहीपूर्वक मोबाईल फोन न रखें।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button