Betul Excise Department: आप भी खोल सकते हैं शराब दुकान, अगर हैं आबकारी विभाग से पहचान
Betul Excise Department: You can also open a liquor shop, if you have identification with the Excise Department
Betul Excise Department: सरकार ने शराब दुकानों में चल रहे अहातों पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद आबकारी विभाग के नाक के नीचे शराब दुकानों के परिसर में अहाता खुलेआम चल रहा है। हालांकि आबकारी विभाग इसे मानने को तैयार नहीं है, बीते दिनों इस मामले में शिवसेना ने उग्र प्रदर्शन करते हुए आबकारी अधिकारी का पुतला दहन किया था। आबकारी अधिकारी शिवसेना के आरोप को निराधार बता रहे थे। लेकिन दूसरी तरफ शिवसेना द्वारा मीडिया को दिए गए वीडियो आबकारी विभाग के दावे को आइना दिखाते नजर आ रहे है।

- यह भी पढ़ें : Betul Crime Update: युवती को गर्भवती कर जिला अस्पताल में भर्ती करवाकर भागने वाला आरोपी गिरफ्तार
Betul Excise Department: खंडारा गांव में बिना परमिशन बिक रही शराब
शिवसेना जिला प्रमुख विजेंद्र गोले ने बताया कि जिला मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले खंडारा गांव में शराब दुकानों के साथ धड़ल्ले से अहाता (चखना सेंटर) संचालित है, जहां पर खुलेआम शराब परोसने और खाद्य सामग्री बेचने का कार्य किया जा रहा है। शहर में संचालित अहाते पूरी तरह अवैध तो हैं ही साथ ही यहां स्वास्थ्य और सुरक्षा सम्बंधी नियमों की भी धज्जियां उड़ाई जा रही है।
Betul Excise Department: गंदगी में चल रहे अहाते
सभी अहातों के आसपास गंदगी का आलम है। हर तरफ़ डिस्पोजल गिलास, पानी पाउच तरह-तरह की गंदगी पसरी हुई है। प्रशासन सिंगल यूज़ प्लास्टिक वाली वस्तुओं पर प्रतिबंध लग चुका है, लेकिन यहां के लिए कोई नियम नहीं है।
- यह भी पढ़ें : Musical Night Betul: बैतूल में धूम मचाने आ रहे सवाई भट्ट , 11 जनवरी को म्यूजिकल नाइट में देंगे बेहतरीन प्रस्तुति
Betul Excise Department: कार्रवाई की मांग
शिवसेना जिला प्रमुख विजेंद्र गोले ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को शराब दुकान से जुड़ा गंभीर मामला संज्ञान में लाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि आबकारी विभाग ठेकेदार का लाइसेंस निरस्त करता है या नहीं। साथ ही, यह भी पूछा कि जिस परिसर में वर्तमान में यह दुकान संचालित हो रही है, क्या उस पर विभाग कार्रवाई करेगा।

- यह भी पढ़ें : Latest Betul News: जुए-सट्टे की काली कमाई का सफेद खेल, बैतूल में खुल रहे नए प्रतिष्ठान
Betul Excise Department: बगैर लाइसेंस चल रही शराब दुकान
आबकारी विभाग में चल रहे अंधेर गर्दी के दौर में नियम ठेंगे पर रखे जा रहे हैं। पंचायत स्तर पर खुलेआम शराब की बिक्री बाकायदा दुकान सजाकर की जा रही है ना तो उनके पास लाइसेंस है और ना ही कोई कागज आबकारी अधिकारी से व्यवहार है इस बात पर ही दुकान चल रही है।
____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



